नई कार्यकारिणी में पुष्पेन्द्र शर्मा जिलाध्यक्ष और भूपेन्द्र सिंह जिला मंत्री बने

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रविवार को भारतीय मज़दूर संघ मुज़फ्फरनगर का जिला अधिवेशन केशवपुरी सरस्वती शिशु मन्दिर में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, आरएसएस सहप्रान्त प्रचारक निपेन्द्र, भारतीय मजदूर संघ प्रदेश मन्त्री नवीन धारीवाल, उत्तर प्रदेश बैंक वर्कर्स के महामन्त्री अनुज त्यागी, सरस्वती शिशु मन्दिर के प्रधानाचार्य गोविन्द गुप्ता ने सहभागिता की।
अधिवेशन की अध्यक्षता पुष्पेन्द्र दत्त शर्मा और संचालन हमेन्द्र पाल जिला मंत्री ने किया। अधिवेशन में आंगनवाड़ी प्रभारी इन्दिरा शर्मा, आंगनवाड़ी प्रदेश मंत्री दीपा वर्मा, भारतीय मजदूर संघ विभाग प्रमुख सतीश कुमार धीमान, सहविभाग प्रमुख प्रदीप कुमार, भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ संरक्षक केके शर्मा भारतीय पैंशन मंच के राष्ट्रीय महासचिव हरिमोहन शर्मा, कोपरेटिव बैंक के राजकुमार शर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। अधिवेशन में उत्तर प्रदेश रोडवेज, चीनी मिल तितावी, चीनी मिल टिकौला, चीनी मिल मोरना, यूपी स्टील नरा, भारत संचार निगम आंगनवाड़ी, बिजली विभाग, नगर निगम, डाक विभाग संगठनों के कार्यकर्ता अधिवेशन में उपस्थित हुए। अधिवेशन में कार्यकारिणी 2025 के आय-व्यय का ब्यौरा कोषाध्यक्ष नीरज शर्मा ने प्रस्तुत किया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया और उसके उपरान्त अध्यक्ष पुष्पेन्द्र दत्त शर्मा ने कार्यकारिणी 2025 को भंग किया व प्रदेश मंत्री भारतीय मजदूर संघ नवीन धारीवाल के द्वारा नई कार्यकारिणी 2026 का गठन करने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। नई कार्यकारिणी 2026 का गठन इस प्रकार है :नयी जिला कार्यकारिणी मे मुख्य रूप से तितावी शुगर मिल से पुष्पेंद्र दत्त शर्मा को जिलाध्यक्ष, बीएसएनएल से हेमेंद्र पाल को कार्याध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक से भूपेंद्र सिंह को जिला मंत्री, आदित्य आर्य को उप जिला मंत्री व अन्य पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया। सम्मेलन मे प्रदेश मंत्री नवीन धारीवाल, NOBW के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनुज त्यागी, विभाग प्रमुख सतीश, सह विभाग प्रमुख प्रदीप, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केके शर्मा पेंशनर्श मंच के महामंत्री हरिमोहन शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्षा इंद्रा शर्मा आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ प्रदेश महामंत्री दीपा वर्मा भी उपस्थित रहे।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal