मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नवीन मंडी स्थल पर शॉर्ट सर्किट से हुए अग्निकांड मे हुए नुकसान में पीड़ित व्यापारी से मिलने पहुंचे राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सरकारी स्तर पर हर संभव मदद करने की बात कही वहीं दी गुड़ खाण्डसारी एंड ग्रेन मर्चेंट एसो. के अध्यक्ष संजय मित्तल ने राज्य मंत्री से अग्निकांड में हुए व्यापारी के नुकसान मे ध्वस्त हुई दुकान का पूंण:र्निर्माण व मुआवजा दिलाने की बात की जिस पर राज्य मंत्री ने मंडी समिति के उच्च अधिकारियों से फोन पर बात कर जल्द से जल्द दुकान का निर्माण कराने के लिए कहा तथा मुआवजा के लिए भी हर संभव प्रयास किया जाएगा गुड मंडी व अनाज मंडी अध्यक्ष संजय मित्तल ने मंत्री जी को यह भी बताया कि यह जो अग्निकांड हुआ है यह शार्ट सर्किट के कारण हुआ है क्योंकि खंभे पर चिंगारी उठी और तार जलकर टूट गया और दुकान में आग लग गई इसलिए बिजली विभाग से व्यापारी को क्लेम मिलना चाहिए मंत्री मोदी ने तुरंत बिजली विभाग के एस सी से बात की तथा कहा कि दुकान का तुरंत सर्वे करके रिपोर्ट दें और जो भी इसमें व्यापारी की मदद हो सकती है वह की जाए। इस मौके पर हरिशंकर तायल, सुरेंद्र बंसल, राजेश गोयल, अंकित गर्ग, विवेक गर्ग, शिवम सिंघल, अनुज सिंघल, दिनेश अग्रवाल उमेश अग्रवाल अशोक बंसल, जितेंद्र कुच्छल, श्रवण कुमार, शुभम, आदि व्यापारी उपस्थित रहे

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप
हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस






