पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को पदक एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया

Share :

मुजफ्फरनगर

। स्वतंन्त्रता दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा कैम्प कार्यालय व रिजर्व पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर सभी को शुभकामनाएं व बधाई दी गयी तथा सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को पदक एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

गुरुवार को 78 वे स्वतंन्त्रता दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह द्वारा कैम्प कार्यालय पर राष्ट्रगान का गायन करते हुए ध्वजारोहण किया गया तथा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को शपथ दिलाई गयी एवं मिष्ठान वितरित किया गया।

इसके उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में राष्ट्रगान का गायन करते हुए ध्वजारोहण किया गया एवं राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को सलामी दी गयी तथा समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को शपथ दिलाई गयी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध  प्रशान्त कुमार प्रसाद, पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर व्योम बिंद, क्षेत्राधिकारी कार्यालय देववृत वाजपेयी, प्रतिसार निरीक्षक श्री ऊदल सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के उपरान्त एसएसपी द्वारा सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा पूर्वक अपने दायित्वों व कर्तव्यों के निर्वहन हेतु प्रेरित किया गया। एसएसपी ने अपने वक्तव्य में कहा कि पुलिस बल एक अनुशासित बल है जिसके कन्धों पर बहुत सारी जिम्मेदारियां होती हैं, हम सबको चुनौतीपूर्ण दायित्वों को पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निभाना होता है। हमें अपने आपको हमेशा ऊर्जावान रखते हुए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते रहना है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सम्पूर्ण मुजफ्फरनगर पुलिस परिवार को उनके द्वारा किए गए कड़ी मेहनत व सार्थक प्रयासों के लिए बधाई दी गयी जिसके फलस्वरूप जनपद में धार्मिक आयोजन/त्यौहारों, काँवड़ यात्रा, जुलूस आदि चुनौतीपूर्ण कार्यक्रम सकुशलता से सम्पन्न हुए। महोदय द्वारा सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को गृह मन्त्रालय भारत सरकार तथा पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदत्त पदक एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही समाज में अच्छा काम करने वाले व विभिन्न धार्मिक आयोजनों में पुलिस का सहयोग करने वाले गणमान्य नागरिकों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही  एसएसपी ने स्वतन्त्रता दिवस-2024 को अवसर पर वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत रिजर्व पुलिस लाईन मुजफ्फरनगर में वृक्षारोपण भी किया गया। अन्त में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस परिवार के प्रत्येक सदस्यों के साथ ही समस्त जनपद व देश वासियों को 78वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं व बधाई देते हुए उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को मिष्ठान वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का सीएमओ ने किया निरीक्षण, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों के अंतर्गत विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। मुख्य चिकित्सा

स्मार्ट मीटर के विरोध में आप ने किया विरोध प्रदर्शन, जलाई प्रतियां

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। तमाम प्रयासों के बावजूद प्रदेश में लगे स्मार्ट मीटर से विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का निदान होता दिखाई नहीं दे रहा। ऐसे हालातो के बीच रविवार को जनपद में लगाए गए स्मार्ट मीटर के विरोध में आम आदमी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर माहवीर चौक पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

मंत्री कपिल देव ने किया निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध पूर्णता के दिए सख्त निर्देश

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सरकुलर रोड स्थित चौधरी चरण सिंह चौक से श्री राम कॉलेज तक निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास का अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने परियोजना की प्रगति, निर्माण कार्य की गुणवत्ता, तकनीकी मानकों

शुकतीर्थ में 13-14 मई को होगा भाजपा का दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग शिविर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गांधीनगर स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि सहारनपुर सदर सीट से विधायक राजीव गुंबर उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी और संचालन महामंत्री शरद शर्मा ने किया। भाजपा के मीडिया प्रभारी पवन अरोरा ने बताया कि इस बैठक में जिला

व्यापारियों की बैठक में सरकार की नीति के खिलाफ चलने वाले अफसरों को चेताया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। व्यापारी संरक्षण संस्थान की मासिक बैठक नगर के मोहल्ला अबूपुरा स्थित अग्रवाल धर्मशाला में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सहारनपुर मंडलाध्यक्ष बृजेश दीक्षित एवं संचालन जिलाध्यक्ष संजय मित्तल एवं महामंत्री प्रवीण जैन ने संयुक्त रूप से किया। वक्ताओं ने इस दौरान संगठन की एकता पर बल दिया। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री

उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन ने किया पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश जोशी ने छठे एशियन बीच गेम्स में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान महेश जोशी ने बताया कि कबड्डी भारत का परंपरागत खेल है। मिट्टी से जुड़े इस खेल में अनेक प्रतिभाएं उभर रही हैं। उन्होंने बताया

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal