चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने नवीन मंडी स्थल पर व्यापारियों को किया तिरंगा वितरण

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत पटेलनगर से नवीन मंडी स्थल कूकड़ा तक तिरंगा जागरुकता रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर जाकर राष्ट्रध्वज तिरंगा का वितरण किया और सभी लोगों से अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराने की अपील करते हुए कहा कि अपने शहर को सुन्दर और स्वच्छ बनाने में पालिका के साथ मिलकर सभी व्यापारी और नागरिक अपना पूरा योगदान प्रदान करें।

हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत बुधवार को पटेलनगर स्थित अपने आवास से नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने पालिका सभासदों, भाजपा कार्यकर्ताओं और पालिका के अधिकारियों के साथ हर घर तिरंगा जागरुकता रैली का शुभारंभ किया। यहां से शुरू हुई यह यात्रा ढोल नगाड़ों के साथ नवीन मंडी स्थल पर पहुंची। यहां दी गुड़ खाण्डसारी एण्ड ग्रेन मर्चेन्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ व्यापारी नेता संजय मित्तल ने चेयरपर्सन सहित सभी का स्वागत किया। उनके प्रतिष्ठान पर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और गौरव स्वरूप ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया तथा इसके बाद तिरंगा ध्वज वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्नान पर शहर में हर घर में तिरंगा पालिका स्तर से पहंुचाया गया है। हम व्यापारियों और आम लोगों के बीच पहुंचकर उनको हर घर तिरंगा अभियान के लिए जागरुक कर रहे हैं। यह अभियान देश के सभी लोगों को अपने राष्ट्र से जोड़ रहा है। उन्होंने सभी से स्वतंत्रता दिवस को एक पर्व की भंाति धूमधाम से मनाने की अपील की। वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी ने हर घर तिरंगा फहराने की अलख जगाई है। हम लगातार इसके प्रति लोगों में जाकर जनजागरण कर रहे हैं। आज नवीन मंडी के व्यापारियों के बीच जाकर उनके प्रतिष्ठानों पर तिरंगा विरतण किया गया। यहां गुड़ मंडी, फल मंडी और अनाज मंडी के व्यापारियों को तिरंगा ध्वज बांटा गया है।
इस दौरान मुख्य रूप से चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, गौरव स्वरूप, संजय मित्तल, सभासद सीमा जैन, रितु त्यागी, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, रजत धीमान, रविकांत शर्मा, प्रियांक गुप्ता, प्रशांत गौतम, हनी पाल, हकीम इरशाद अंसारी, नवनीत गुप्ता, अमित पटपटिया, विनीत कुमार, सभासद पति शोभित गुप्ता, विकल्प जैन, राहुल पंवार, व्यापारी हरिशंकर तायल, सुरेन्द्र बंसल, राजेश गोयल, अंकित सिंघल, नितिन सिंघल, सुरेश चन्द, रविन्द्र कुमार, मनमोहन मंूधड़ा, पुल्कित गुप्ता, विष्णु मंूधड़ा, राजेन्द्र सिंघल, तुषार गर्ग, अमित जैन, मनोज गोयल, पालिका के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार, चीफ सेनेट्री इंस्पेक्टर योगेश कुमार, सफाई निरीक्षक प्लाक्षा मैनवाल, लिपिक संजीव सिंघल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई