राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष विजया रहाटकर की अध्यक्षता में विकास भवन में महिला जन सुनवाई

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर के मुजफ्फरनगर आगमन पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा तथा मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण द्वारा सम्मान प्रतीक एवं लाइव प्लांट भेंट कर स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। अध्यक्ष द्वारा विकास भवन सभागार मुजफ्फरनगर में महिला जनसुनवाई की गयी। राष्ट्रीय महिला आयोग में पंजीकृत 48 प्रकरणों एवं अन्य उपस्थित प्रकरणों में जनसुनवाई कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए संबंधित अधिकारियों को निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त प्रकरणों मे संबंधित अधिकारियों को अनुपालन आख्या आयोग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही महिला जनसुनवाई हेतु उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं को भारत सरकार एवं उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं-जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उ0प्र0 मुख्य बाल सेवा योजना, प्रधान मंत्री आवास योजना, मनरेगा, एवं स्पॉन्सरशिप योजनाओं से लाभान्वित किए जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

महिला जन-सुनवाई उपरांत अध्यक्ष द्वारा समीक्षा बैठक में महिलाओं संबंधी योजनाओं/कार्यक्रमों एवं उनके क्रियान्वयन के विषय में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी सहित जनपद स्तरीय अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की गयी एवं पात्र लाभार्थियों के जीवन एवं व्यवहार में क्या-क्या बदलाव आये के संबंध में विस्तृत चर्चा की गयी।
महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतितोष, प्रतिषेध) 2013 के अन्तर्गत गठित आंतरिक समिति एवं जनपद स्तर पर गठित स्थानीय समिति के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये एवं जिलाधिकारी के दिशा-निर्देशन एवं मार्गदर्शन में पॉश एक्ट के अन्तर्गत गठित स्थानीय समिति द्वारा किये गये कार्यों के लिए जिलाधिकारी महोदय की पहल की प्रशंसा करते हुए बधाई दी गयी एवं महिलाओं को सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्यस्थल हेतु शपथ भी दिलाई गयी। समीक्षा बैठक उपरांत अध्यक्ष द्वारा जिला प्रशासन एवं पुलिस को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम/बैठक का संचालन समिति सदस्य डा0 राजीव कुमार द्वारा दिया गया। उक्त महिला जन-सुनवाई एवं बैठक में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर, पुलिस अधीक्षक (अपराध) इंदु सिद्धार्थ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 सुनील तेवतिया, समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी रूपाली राय, राजू कुमार साव, रविशंकर मिश्रा, ऋषिका सिंह, जिला विकास अधिकारी दिग्विजय नाथ तिवारी, परियोजना निदेशक (जिला ग्राम्य विकास अभिकरण), उपायुक्त (श्रम रोजगार/मनरेगा), उप निदेशक कृषि/जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया, सहायक आयुक्त उद्योग श्री आशीष कुमार, अग्रणी बैंक प्रबंधक, अधिशासी अभियंता (जल जीवन मिशन), परियोजना अधिकारी (जिला नगरीय विकास अभिकरण) पंकज प्रकाश राठौर, जिला प्रोबेशन अधिकारी/संरक्षण अधिकारी संजय कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुशील कुमार, डाक विभाग के पदाधिकारी, समस्त सदस्य स्थानीय समिति विशाखा, हेमलता, केन्द्र प्रशासक (वन स्टॉप सेंटर) पूजा नरूला तथा पुलिस/प्रशासन से संबंधित अधिकारी शामिल रही। उक्त कार्यक्रम में महिला कल्याण के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को

सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर की कांवड़ियों का पुष्प वर्षा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ियों के प्रति सम्मान और आस्था व्यक्त करते हुए उनकी धार्मिक यात्रा की सखद, सुरक्षित एवं मंगलमय पूर्णता

मैकलारेन स्पोर्ट्स कार की डिजाइन पर बनी भव्य कांवड़

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले में इस वर्ष आस्था के साथ आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इस बार 5.5 करोड़ रुपये की सुपरकार मैक्लॉरेन जैसी दिखने वाली अनोखी कांवड़ आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। शनिवार दोपहर जब यह कांवड़ दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर सिसौना कट के पास पहुंची, तो इसे

आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल बना अंकित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल शहर में देखने को मिल रही है। प्रसिद्ध फेसबुक क्रिएटर अंकित तोमर अपने 11 माह के बीमार पुत्र के पूरी तरह स्वस्थ होने पर भगवान भोलेनाथ का आभार व्यक्त करने के लिए हरिद्वार से दंडवत कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं। शनिवार को

एडीजी भानु भास्कर ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 02 अगस्त की देर रात्रि मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर का भ्रमण कर कांवड़ मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस

सीएमओ ने कांवड़ चिकित्सा शिविरों में स्वयं संभाली कमान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान स्थापित चिकित्सा शिविरों का निरीक्षण करते हुए सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न चिकित्सा शिविरों में पहुंचकर स्वयं कांवड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, घायलों की प्राथमिक चिकित्सा की, पट्टियां बांधी तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। कांवड़ियों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal