खतौली में ई-रिक्शा चालक द्वारा पालिका कर्मी हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के खतौली नगर में ई-रिक्शा से स्कूटी को लगी साइड के बाद हुए मामूली विवाद की ई-रिक्शा चालक ने अपने साथी के साथ मिलकर खतौली नगरपालिका के कर्मचारी को इतनी बुरी तरह पीटने के बाद मेरठ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार खतौली नगर के दयालपुरम निवासी चंकी शर्मा पुत्र स्व. प्रदीप शर्मा खतौली नगर पालिका परिषद में लिपिक के पद पर कार्यरत थे। बुधवार को वह अपनी ड्यूटी समाप्त कर स्कूटी से घर लौट रहे थे, तभी पालिका रोड पर विपरीत दिशा से आ रहे एक ई-रिक्शा ने उसकी स्कूटी को साइड मार दी। इसी दौरान चंकी शर्मा की ई रिक्शा चालक से कुछ कहासुनी हुई। गुस्से में आए ई-रिक्शा चालक और उसके दो साथियों ने चंकी शर्मा पर हमला कर उसे गिरा दिया और तीनों हमलावरों ने चंकी शर्मा की निर्ममता के साथ पिटाई की जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान होकर सड़क पर ही बेहोश हो गए। चंकी शर्मा को घायल अवस्था में छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुँची कोतवाली पुलिस ने घायल लिपिक को तत्काल खतौली सीएचसी में भर्ती कराया, जहाँ से गंभीर हालत देखते हुए उन्हें मेरठ में हायर सेंटर रैफर कर दिया गया। गुरुवार को उपचार के दौरान चंकी शर्मा की मृत्यु हो गई। नगर पालिका लिपिक की हत्या की खबर मिलते ही खतौली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की और दबिश देकर जनपद के जानसठ क्षेत्र के ग्राम चिंदौड़ा निवासीअंकित पुत्र ताराचन्द (उम्र करीब 24 वर्ष) एवं इसी गांव के पिंकेश पुत्र नरेश निवासी (उम्र करीब 29 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि खतौली पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खतौली पर मु.अ.सं. 124/2026 धारा 115 (2), 352, 351(2) बीएनएस पंजीकृत किया था। रात्रि में मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान चंकी की मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके उपरांत पंजीकृत अभियोग में धारा 105 बीएनएस की बढ़ोत्तरी (तरमीम) की गई है।

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को

सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर की कांवड़ियों का पुष्प वर्षा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ियों के प्रति सम्मान और आस्था व्यक्त करते हुए उनकी धार्मिक यात्रा की सखद, सुरक्षित एवं मंगलमय पूर्णता

मैकलारेन स्पोर्ट्स कार की डिजाइन पर बनी भव्य कांवड़

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले में इस वर्ष आस्था के साथ आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इस बार 5.5 करोड़ रुपये की सुपरकार मैक्लॉरेन जैसी दिखने वाली अनोखी कांवड़ आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। शनिवार दोपहर जब यह कांवड़ दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर सिसौना कट के पास पहुंची, तो इसे

आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल बना अंकित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल शहर में देखने को मिल रही है। प्रसिद्ध फेसबुक क्रिएटर अंकित तोमर अपने 11 माह के बीमार पुत्र के पूरी तरह स्वस्थ होने पर भगवान भोलेनाथ का आभार व्यक्त करने के लिए हरिद्वार से दंडवत कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं। शनिवार को

एडीजी भानु भास्कर ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 02 अगस्त की देर रात्रि मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर का भ्रमण कर कांवड़ मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस

सीएमओ ने कांवड़ चिकित्सा शिविरों में स्वयं संभाली कमान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान स्थापित चिकित्सा शिविरों का निरीक्षण करते हुए सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न चिकित्सा शिविरों में पहुंचकर स्वयं कांवड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, घायलों की प्राथमिक चिकित्सा की, पट्टियां बांधी तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। कांवड़ियों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal