प्रशिक्षु आरक्षियों की पासिंग आउट परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड पर शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा प्रशिक्षु आरक्षियों की पासिंग आउट परेड (दीक्षांत परेड) की फुल ड्रेस ग्रांड रिहर्सल का निरीक्षण करते हुए तैयारियों का जायजा लिया। पासिंग आउट परेड का मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन मैदान में रविवार 26 अप्रैल को आयोजन किया जाएगा।

फुल ड्रेस रिहर्सल परेड के निरीक्षण के दौरान एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने परेड की समस्त व्यवस्थाओं, परेड अनुशासन, ड्रिल की गुणवत्ता, मार्च पास्ट, सलामी की प्रक्रिया, मंच व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का सूक्ष्म परीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि परेड समारोह को गरिमामय, अनुशासित एवं भव्य रूप से सम्पन्न कराया जाए, जिससे जनपद पुलिस की उत्कृष्ट छवि परिलक्षित हो। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान परेड का संचालन प्रथम कमांडर सोनू चेतिवाल, द्वितीय कमांडर अंकित कुमार तथा तृतीय कमांडर जयवीर सिंह द्वारा किया गया। परेड द्वारा सलामी मंच से गुजरते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा को ससम्मान सलामी दी गयी, जिस पर एसएसपी द्वारा परेड की सराहना करते हुए प्रशिक्षु आरक्षियों के उत्साह, अनुशासन एवं समर्पण की प्रशंसा की गयी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पासिंग आउट परेड प्रशिक्षु आरक्षियों के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो उनके कठिन प्रशिक्षण, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को भविष्य में ईमानदारी, निष्ठा एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर एसपी सिटी अमृत जैन, एसपी ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, एसपी क्राइम इन्दु सिद्धार्थ, एएसपी सिटी सिद्धार्थ के. मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक उदल सिंह सहित अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

दो छात्रों का ऑटोमेट इंडिया हैकथॉन के लिए चयन चेयरमैन ने दी बधाई

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुग्राम स्थित माइक्रोसॉफ्ट इंडिया लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘ऑटोमेट इंडिया’ हैकाथॉन के फाइनल राउंड के लिए श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के चार छात्रों का चयन हुआ है। चयनित छात्रों में गोपाल बंसल, प्रिंस प्रजापति, मयंक भाटिया तथा देवांश गुप्ता

पीड़ित परिवार से मिला संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा का प्रतिनिधिमंडल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जन्माष्टमी के दिन छपार क्षेत्र के गांव में राधा की वेशभूषा में सजी बालिका के साथ हुई घटना के बाद संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा, जनपद मुजफ्फरनगर का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। महासभा के

मुजफ्फरनगर में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर कार्रवाई की तैयारी

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के वाहन स्वामियों को पुराने वाहनों के संचालन को लेकर परिवहन विभाग ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विभाग के अनुसार एनसीआर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जनपद मुजफ्फरनगर में 10 वर्ष की आयु पूरी कर चुके डीजल चालित तथा 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेट्रोल चालित वाहनों का संचालन

पत्रकारिता के स्तंभ रणबीर सैनी एवं अंबेडकर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष राधेश पप्पू ने थामा कांग्रेस का हाथ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पश्चिमी जोन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं किसान चिंतक कमल मित्तल के प्रयास से वरिष्ठ पत्रकार रहे रणवीर सैनी एवं राधेश पप्पू हुए कांग्रेस मे शामिल हो गए हैं। उपरोक्त नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय 24अकबर रोड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सचिव

भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजकों का भाजपा जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने किया स्वागत

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के चारों मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक सुभारती में आयोजित बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के साथ बैठक में प्रतिभाग करने के पश्चात वापस लौटते समय मूलचंद रिसॉर्ट पहुंचे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत

आयुर्वेद जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत “आयुर्वेद को जानो” विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ इसम पाल के मार्गदर्शन में समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा “11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस” के उपलक्ष्य में जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज काकड़ा में भारत की

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई