होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा की तैयारी में जुटा पुलिस प्रशासन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नगर के 17 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार यानी 25 अप्रैल से 27 अप्रैल तक प्रतिदिन दो पारियों में होने वाली होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा-2026 को लेकर जिला पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। शुक्रवार को इस परीक्षा को निर्विघ्न संपन्न कराने की खातिर पुलिस लाइन सभागार में ड्यूटी पर लगाए जाने वाले पुलिस बल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा ब्रीफ करते हुए ड्यूटी सम्बन्धी आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्यूटी के प्रति लापरवाही किसी कीमत पर भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उत्तर प्रदेश होमगार्डस भर्ती की लिखित परीक्षा जनपद में शनिवार 25 अप्रैल से 27 अप्रैल, 2026 तक प्रतिदिन दो पालियों में प्रस्तावित है। उक्त परीक्षा को नकल विहीन एवं सकुशल सम्पन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गयी है। इन्हीं तमाम तैयारियां के बीच शुक्रवार 24 अप्रैल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में उक्त परीक्षा में सुरक्षा व्यवस्था हेतु लगे पुलिस बल की ब्रीफिंग कर ड्यूटी सम्बन्धित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। एसएसपी ने ड्यूटी में लगे हुए पुलिसबल को निर्देशित किया कि ड्यूटी के दौरान साफ व स्वच्छ वर्दी धारण करें, सभी पुलिसकर्मी अपने साथ ड्यूटीकार्ड अवश्य रखें तथा निर्धारित ड्यूटी प्वाईन्टों पर समय से पहुंचे, ड्यूटी के दौरान कोई भी अवांछित घटना अथवा संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर तत्काल कार्यवाही करें तथा सतर्क दृष्टि बनाये रखने, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने, किसी भी सूचना से तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे, अपर पुलिस अधीक्षक (पर्यवेक्षक) कृष्ण गोपाल यादव, प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को

सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर की कांवड़ियों का पुष्प वर्षा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ियों के प्रति सम्मान और आस्था व्यक्त करते हुए उनकी धार्मिक यात्रा की सखद, सुरक्षित एवं मंगलमय पूर्णता

मैकलारेन स्पोर्ट्स कार की डिजाइन पर बनी भव्य कांवड़

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले में इस वर्ष आस्था के साथ आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इस बार 5.5 करोड़ रुपये की सुपरकार मैक्लॉरेन जैसी दिखने वाली अनोखी कांवड़ आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। शनिवार दोपहर जब यह कांवड़ दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर सिसौना कट के पास पहुंची, तो इसे

आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल बना अंकित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल शहर में देखने को मिल रही है। प्रसिद्ध फेसबुक क्रिएटर अंकित तोमर अपने 11 माह के बीमार पुत्र के पूरी तरह स्वस्थ होने पर भगवान भोलेनाथ का आभार व्यक्त करने के लिए हरिद्वार से दंडवत कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं। शनिवार को

एडीजी भानु भास्कर ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 02 अगस्त की देर रात्रि मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर का भ्रमण कर कांवड़ मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस

सीएमओ ने कांवड़ चिकित्सा शिविरों में स्वयं संभाली कमान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान स्थापित चिकित्सा शिविरों का निरीक्षण करते हुए सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न चिकित्सा शिविरों में पहुंचकर स्वयं कांवड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, घायलों की प्राथमिक चिकित्सा की, पट्टियां बांधी तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। कांवड़ियों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal