शिवचौक पर शार्ट सर्किट से लगी आग, मचा हड़कंप

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर की हृदय स्थली शिवचौक पर शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप सा मच गया, जब मुजफ्फरनगर में शिव चौक स्थित भगवान शिव के मंदिर में अचानक आग लग गई। दिन में करीब 3:30 बजे देखते देखते भगवान शिव की प्रतिमा के पीछे लगे स्टील फर्नीचर के ऊपर की ओर से आग की तेज लपटें निकलने लगी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की गाड़ी में तत्काल आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि इससे कुछ मिनट पूर्व ट्रांसफार्मर में फाल्ट की आवाज सुनाई दी थी। उसके बाद शिव चौक पर आग की लपटें दिखाई देने लगीं। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना के बाद काफी भीड़ वहां जमा हो गई।

बता दें, देश की आजादी के बाद वर्ष 1948 में स्थापित शिवचौक करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है, जहां कांवड़ यात्रा के दौरान विशाल कांवड़ें और भारी श्रद्धालु इसकी परिक्रमा करने के साथ आगे बढ़ते हैं। वहीं प्रतिदिन यहां आकर शिव मूर्ति व शिवलिंग पर जल भी चढ़ाते हैं और मन्नतें मांगते हैं। पूरे सावन भर भगवान शिव की पूजा आराधना का महत्व है। भगवान शिव की रोज पूजा करने से पुण्य फल प्राप्त होता हैं। भगवान शिव के रुद्राभिषेक का विशेष महत्व है। शिवचौक पर महादेव मंदिर की स्थापना वर्ष 1956 में नगर पालिका ने कराई थी। मंदिर की मान्यता बढ़ने के साथ इसकी कार्यकारिणी गठित हुई। कार्यकारिणी ने वर्ष 1991 में मंदिर का जीर्णोद्धार कराया। मंदिर में सुबह-शाम आरती होती है।

दो छात्रों का ऑटोमेट इंडिया हैकथॉन के लिए चयन चेयरमैन ने दी बधाई

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुग्राम स्थित माइक्रोसॉफ्ट इंडिया लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘ऑटोमेट इंडिया’ हैकाथॉन के फाइनल राउंड के लिए श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के चार छात्रों का चयन हुआ है। चयनित छात्रों में गोपाल बंसल, प्रिंस प्रजापति, मयंक भाटिया तथा देवांश गुप्ता

पीड़ित परिवार से मिला संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा का प्रतिनिधिमंडल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जन्माष्टमी के दिन छपार क्षेत्र के गांव में राधा की वेशभूषा में सजी बालिका के साथ हुई घटना के बाद संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा, जनपद मुजफ्फरनगर का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। महासभा के

मुजफ्फरनगर में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर कार्रवाई की तैयारी

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के वाहन स्वामियों को पुराने वाहनों के संचालन को लेकर परिवहन विभाग ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विभाग के अनुसार एनसीआर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जनपद मुजफ्फरनगर में 10 वर्ष की आयु पूरी कर चुके डीजल चालित तथा 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेट्रोल चालित वाहनों का संचालन

पत्रकारिता के स्तंभ रणबीर सैनी एवं अंबेडकर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष राधेश पप्पू ने थामा कांग्रेस का हाथ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पश्चिमी जोन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं किसान चिंतक कमल मित्तल के प्रयास से वरिष्ठ पत्रकार रहे रणवीर सैनी एवं राधेश पप्पू हुए कांग्रेस मे शामिल हो गए हैं। उपरोक्त नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय 24अकबर रोड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सचिव

भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजकों का भाजपा जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने किया स्वागत

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के चारों मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक सुभारती में आयोजित बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के साथ बैठक में प्रतिभाग करने के पश्चात वापस लौटते समय मूलचंद रिसॉर्ट पहुंचे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत

आयुर्वेद जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत “आयुर्वेद को जानो” विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ इसम पाल के मार्गदर्शन में समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा “11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस” के उपलक्ष्य में जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज काकड़ा में भारत की

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई