समावेशी विकास एवं ज्ञान है विकसित भारत की कुंजी- डॉ. प्रमोद मिश्र

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज के माँ सरस्वती सभागार में भारतीय ज्ञान परम्परा समिति एवं एक्टिविटी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में “भारतीय ज्ञान परम्परा और विकसित भारत @2047 :ससमस्याएँ, चुनौतियाँ एवं समाधान” विषय पर संगोष्ठी (सेमिनार) का आयोजन प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुण्डीर के निर्देशन में किया गया जिसके मुख्य वक्ता भारतीय ज्ञान परम्परा समिति के समन्वयक डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की मूर्ति पर पुष्पार्पण, वंदना एवं वन्देमातरम् के गायन से हुआ। संगोष्ठी का संचालन सह-समन्वयक डॉ. पीयूष शर्मा (जन्तु विज्ञान-विभाग) ने किया।

इस अवसर पर बोलते हुए डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र ने भारतीय ज्ञान परम्परा की विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि अंग्रेजी राज से पूर्व तक भारतीय अर्थव्यवस्था का दुनिया की जीडीपी में 35 प्रतिशत से अधिक का योगदान था l यह उसके समावेशी विकास और सामूहिक प्रतिबद्धता के कारण था और यही समावेशी विकास और सामूहिक उत्तरदायित्व ही भविष्य के विकसित भारत की कुंजी है। मेगास्थनीज, फाह्यान, ह्वेनसांग, इत्सिंग आदि विदेशी यात्रियों ने अपने यात्रा विवरणों में भारतीय ज्ञान-विज्ञान और विकास का जो अद्भुत चित्र प्रस्तुत किया है उससे पता चलता है कि छठवीं-सातवीं शताब्दी तक भारत विश्वगुरु एवं सोने की चिड़िया था। इसी क्रम में डॉ. मिश्र ने विकसित भारत लक्ष्य 2047 के प्रमुख उद्देश्यों—विकसित राष्ट्र, आर्थिक विकास, प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि, समावेशी विकास; विकास के प्रमुख चार स्तम्भों—युवा, गरीब, महिलाएं और किसान; प्रमुख फोकस क्षेत्र—शिक्षा और कौशल, स्वास्थ्य सेवा, नवाचार एवं प्रोद्योगिकी, पर्यावरण स्थिरता, सुशासन एवं बुनियादी ढाँचा और रणनीतिक सुधारों की विस्तृत चर्चा की l भारतीय ज्ञान परम्परा समिति के सह-समन्वयक एवं कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ. पीयूष शर्मा ने विकसित भारत @2047 के लक्ष्य प्राप्ति में प्रगतिशील, गुणवत्तापूर्ण एवं भारतीय ज्ञान परम्परा पर आधारित समावेशी शिक्षा प्रणाली की अनिवार्यता पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर प्रो. विजयलक्ष्मी, डॉ. चरण सिंह, डॉ. मदनपाल चौहान, डॉ. शुचि अग्रवाल एवं डॉ. सविता ने भी संगोष्ठी को सम्बोधित किया और विकसित भारत 2047 पर अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर प्रो. अरुणिमा रानी, डॉ. अंशुल शर्मा, डॉ. सविता, डॉ. संतोष यादव, डॉ. सुबोध कुमार, डॉ. अनूप पटेल, डॉ. (लेफ्टिनेंट) अजय सिवाच, डॉ. प्रतिभा, डॉ. खुशबू यादव, डॉ. नौशीन फातिमा अंसारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शोध छात्र एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

दो छात्रों का ऑटोमेट इंडिया हैकथॉन के लिए चयन चेयरमैन ने दी बधाई

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुग्राम स्थित माइक्रोसॉफ्ट इंडिया लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘ऑटोमेट इंडिया’ हैकाथॉन के फाइनल राउंड के लिए श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के चार छात्रों का चयन हुआ है। चयनित छात्रों में गोपाल बंसल, प्रिंस प्रजापति, मयंक भाटिया तथा देवांश गुप्ता

पीड़ित परिवार से मिला संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा का प्रतिनिधिमंडल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जन्माष्टमी के दिन छपार क्षेत्र के गांव में राधा की वेशभूषा में सजी बालिका के साथ हुई घटना के बाद संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा, जनपद मुजफ्फरनगर का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। महासभा के

मुजफ्फरनगर में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर कार्रवाई की तैयारी

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के वाहन स्वामियों को पुराने वाहनों के संचालन को लेकर परिवहन विभाग ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विभाग के अनुसार एनसीआर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जनपद मुजफ्फरनगर में 10 वर्ष की आयु पूरी कर चुके डीजल चालित तथा 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेट्रोल चालित वाहनों का संचालन

पत्रकारिता के स्तंभ रणबीर सैनी एवं अंबेडकर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष राधेश पप्पू ने थामा कांग्रेस का हाथ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पश्चिमी जोन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं किसान चिंतक कमल मित्तल के प्रयास से वरिष्ठ पत्रकार रहे रणवीर सैनी एवं राधेश पप्पू हुए कांग्रेस मे शामिल हो गए हैं। उपरोक्त नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय 24अकबर रोड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सचिव

भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजकों का भाजपा जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने किया स्वागत

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के चारों मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक सुभारती में आयोजित बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के साथ बैठक में प्रतिभाग करने के पश्चात वापस लौटते समय मूलचंद रिसॉर्ट पहुंचे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत

आयुर्वेद जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत “आयुर्वेद को जानो” विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ इसम पाल के मार्गदर्शन में समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा “11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस” के उपलक्ष्य में जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज काकड़ा में भारत की

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई