लाला जगदीश प्रसाद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस पर निबंध एवं प्लांटर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर निबंध एवं प्लांटर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त नन्हे मुन्ने बच्चों ने शानदार अभिनय गीत के माध्यम से पृथ्वी को विभिन्न प्रकार के प्रदूषण से मुक्त रखने एवं जीने योग्य बनाने का प्रेरणादायक संदेश दिया।
मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पार्चन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य वक्ता मीनाक्षी त्यागी ने विश्व पृथ्वी दिवस की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आज पृथ्वी की ओजोन परत धीरे धीरे कमजोर होती जा रही है। हमारी पृथ्वी इतनी प्रदूषित हो चुकी है कि इस पर जीवन मुश्किल होता जा रहा है। हमें इसे पुनः जीने योग्य तथा हराभरा बनाने के लिए सदैव प्रयत्नशील रहना चाहिए। इसके लिए हमें वृहद वृक्षारोपण एवं वन संरक्षण, जल संरक्षण, वन्य जीव संरक्षण तथा पृथ्वी पर मौजूद प्राकृतिक संसाधनों का उचित संरक्षण करना होगा। साथ ही हमें प्राकृतिक संसाधनों का सीमित उपयोग करने, वेस्ट मेटिरियल का पुनः प्रयोग करने तथा वेस्ट मेटेरियल को रिसाइकिल करने पर विशेष ध्यान रखना होगा।
इस अवसर पर कक्षा पांच की छात्रा नव्या ने विश्व पृथ्वी दिवस की महत्ता पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इसके अलावा नर्सरी कक्षा के नन्हे मुन्ने बच्चों ने शानदार अभिनय गीत के माध्यम से पृथ्वी को संरक्षित करने का प्रेरणादायक संदेश दिया। जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने प्लांटर मेकिंग प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जबकि सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने ‘पृथ्वी का संरक्षण’ विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की संयोजिका जीव विज्ञान प्रवक्ता मीनाक्षी त्यागी ने बताया कि उक्त दोनों प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा ने कहा कि सबसे पहले हमें यह समझना चाहिए कि आखिर विश्व पृथ्वी दिवस मनाने की क्या आवश्यकता है। पृथ्वी के तापमान में निरंतर वृद्धि हो रही है। ऐसा सूर्य की पराबैंगनी किरणों के पृथ्वी पर सीधा पड़ने के कारण होता है। हमें क्लोरोफ्लोरो कार्बन तथा कार्बन मोनो ऑक्साइड के उत्सर्जन को कम करना होगा। साथ ही हमें प्लास्टिक के अत्यधिक प्रयोग से भी बचना होगा। इसके अतिरिक्त जल संरक्षण तथा वन संरक्षण पर भी विशेष ध्यान देना होगा। तभी हम अपनी पृथ्वी को इस विकट परिस्थिति से बचा सकेंगे। तब ही हमारा विश्व पृथ्वी दिवस मनाना कारगर साबित हो सकेगा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा ने उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कंप्यूटर शिक्षिका ऋतु शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम का संचालन नीलम शर्मा ने किया। कार्यक्रम में महेश कुमार, मोतीराम सैनी, श्वेता सारस्वत, प्रेरणा पाल, अक्षय राठौड़, नीरज कुमार, ओम गोयल आदि विज्ञान शिक्षकों का सहयोग रहा।

दो छात्रों का ऑटोमेट इंडिया हैकथॉन के लिए चयन चेयरमैन ने दी बधाई

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुग्राम स्थित माइक्रोसॉफ्ट इंडिया लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘ऑटोमेट इंडिया’ हैकाथॉन के फाइनल राउंड के लिए श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के चार छात्रों का चयन हुआ है। चयनित छात्रों में गोपाल बंसल, प्रिंस प्रजापति, मयंक भाटिया तथा देवांश गुप्ता

पीड़ित परिवार से मिला संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा का प्रतिनिधिमंडल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जन्माष्टमी के दिन छपार क्षेत्र के गांव में राधा की वेशभूषा में सजी बालिका के साथ हुई घटना के बाद संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा, जनपद मुजफ्फरनगर का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। महासभा के

मुजफ्फरनगर में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर कार्रवाई की तैयारी

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के वाहन स्वामियों को पुराने वाहनों के संचालन को लेकर परिवहन विभाग ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विभाग के अनुसार एनसीआर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जनपद मुजफ्फरनगर में 10 वर्ष की आयु पूरी कर चुके डीजल चालित तथा 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेट्रोल चालित वाहनों का संचालन

पत्रकारिता के स्तंभ रणबीर सैनी एवं अंबेडकर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष राधेश पप्पू ने थामा कांग्रेस का हाथ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पश्चिमी जोन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं किसान चिंतक कमल मित्तल के प्रयास से वरिष्ठ पत्रकार रहे रणवीर सैनी एवं राधेश पप्पू हुए कांग्रेस मे शामिल हो गए हैं। उपरोक्त नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय 24अकबर रोड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सचिव

भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजकों का भाजपा जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने किया स्वागत

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के चारों मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक सुभारती में आयोजित बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के साथ बैठक में प्रतिभाग करने के पश्चात वापस लौटते समय मूलचंद रिसॉर्ट पहुंचे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत

आयुर्वेद जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत “आयुर्वेद को जानो” विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ इसम पाल के मार्गदर्शन में समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा “11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस” के उपलक्ष्य में जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज काकड़ा में भारत की

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई