मैकलारेन स्पोर्ट्स कार की डिजाइन पर बनी भव्य कांवड़

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले में इस वर्ष आस्था के साथ आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इस बार 5.5 करोड़ रुपये की सुपरकार मैक्लॉरेन जैसी दिखने वाली अनोखी कांवड़ आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। शनिवार दोपहर जब यह कांवड़ दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर सिसौना कट के पास पहुंची, तो इसे देखने और सेल्फी लेने के लिए श्रद्धालुओं व राहगीरों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हरिद्वार से गंगाजल लेकर जा रहे दिल्ली निवासी ट्रांसपोर्ट व्यवसायी दीपक शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपने 6 दोस्तों के साथ मिलकर भोलेनाथ के प्रति अपनी भक्ति व्यक्त करने के लिए मैक्लॉरेन कार की यह भव्य डमी प्रतिकृति कांवड़ को करीब 7 से 8 लाख रुपये की लागत में तैयार किया गया है। डिजाइनिंग से लेकर फिनिशिंग तक, इस कांवड़ को बिल्कुल असली लग्जरी स्पोर्ट्स कार का रूप दिया गया है। सोशल मीडिया पर पहले से ही वायरल हो चुकी इस कांवड़ को मिल रहे अपार जनसमर्थन और प्यार को शिवभक्तों ने बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद बताया है।

दिल्ली निवासी शिवभक्त कांवड़ यात्रियों ने करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये की मैकलारेन स्पोर्ट्स कार की डिजाइन पर आधारित भव्य कांवड़ तैयार की है, जो हरिद्वार में श्रद्धालुओं के आकर्षण का सबसे बड़ा केंद्र बन गई है। अपनी अनोखी थीम और भव्य प्रस्तुति के कारण यह कांवड़ इंटरनेट मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है। मैकलारेन स्पोर्ट्स कार की हूबहू आकृति में तैयार की गई इस कांवड़ में भगवान भोलेनाथ को विराजमान दिखाया गया है।
इसके साथ ही गंगा जल की अविरल धारा की भी व्यवस्था की गई है। पूरी कांवड़ को विशेष रूप से तैयार ट्रॉली पर स्थापित किया गया है, ताकि इसकी भव्यता और कलात्मक स्वरूप सुरक्षित बना रहे। कांवड़ यात्रियों ने बताया कि इस डिजाइन को दिल्ली से तैयार कर लाए हैं। इस कांवड़ के जरिये भगवान शिव के प्रति आस्था और सनातन संस्कृति का संदेश देना है।

भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी, मुजफ्फरनगर के प्रार्थना सभा स्थल पर श्री विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा के दिव्य व्यक्तित्व, सृजनशीलता, शिल्प-कौशल एवं कर्मयोगी जीवन से विद्यार्थियों को परिचित कराया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में आचार्या पूर्णिमा

सादगी से मनाया गया साध्वी नेहा आनंद देव का अवतरण दिवस

हरिद्वार (हरिद्वार)। श्री अवधूत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद देव महाराज की परम शिष्या साध्वी नेहा आनंद देव का अवतरण दिवस सादगी से मनाया गया। इस अवसर पर सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूष और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और हनुमान जी को 56 भोग लगाया गया।

धर्मशालाओं पर यूजर चार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौंपा नगर आयुक्त को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धर्मशालाओं पर कूड़ा संग्रह के नाम पर प्रति कमरे के हिसाब से लगाए जा रहे यूजर चार्ज के विरोध में कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष विकास चंद्रा के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त नंदन कुमार को ज्ञापन सौंपा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी व मनोज सैनी ने कहा कि कूड़ा संग्रह

श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को वितरित की पुस्तकें

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुख्य पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस के अवसर पर श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भला इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं को ज्ञान विज्ञान की पुस्तकें वितरित की। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के संस्थापक अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल एवं डा.अजय अग्रवाल ने कहा कि

जल निकासी, अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा नगर आयुक्त और एचआरडीए के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित गंगोत्री विहार कालोनीवासियों ने जल निकासी, सड़क पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण की समस्या को लेकर पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा के नेतृत्व में नगर आयुक्त एवं एचआरडीए के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान विदित शर्मा ने कालोनी में मुख्य नाले पर अवैध अतिक्रमण कर निर्माण किए जाने

आईआईटी दिल्ली से Virtual Lab Nodal Centre की स्वीकृति के पश्चात कार्यशाला आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर को आईआईटी दिल्ली द्वारा Virtual Lab Nodal Centre स्थापित करने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को Virtual Lab की सुविधाओं, कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता से परिचित कराने के उद्देश्य से 16 सितंबर को एक ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई