जेईई मेन परीक्षा में आकाश एजुकेशनल इंस्टीट्यूट हरिद्वार के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जेईई मेन परीक्षा में आकाश एजुकेशनल इंस्टीट्यूट हरिद्वार के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित जेईई मेन सेशन-2 में इंस्टीट्यट के आयुष बर्दिया ने 99.92 परसेंटाइल के साथ 1271 ऑल इंडिया रैंक हासिल की। इशिता गुप्ता ने 99.15 परसेंटाइल, इंद्रनील गांगुली ने 99.6 परसेंटाइल, भाव्या अग्रवाल ने 99.2 परसेंटाइल और अद्रिजा साहा ने 99.00 परसेंटाइल प्राप्त किए। कार्तिक गुप्ता 98.94, अनुभव नेगी 98.90, प्रांशु गुप्ता 98.65, नित्यांत गुप्ता 98.65, एकांश पटेल 98.48, अर्णव बंसल 98.46, आदित्य नौटियाल 98.45, एकाग्र जैन 98.32, आद्या अग्रवाल 98.31, नवनीत ध्यानी 98.24, देवांश नेगी 98.19, भव्या गुप्ता 98.12, शिवांशु यादव 98.05, कनिष्क गर्ग 98.01, आदित्य शर्मा 97.82, मैत्रेयी दीक्षित 97.81, गौरव सिंह 97.59, फ़ैज़ अहमद 97.15, ध्रुव कुमार 97.11, आकाश सिंह 97.06, अनिक कुमार चौधरी 96.66, सोहम वार्ष्णेय. 96.17, लक्ष्य सिंह चौहान 96.17, विपंची त्यागी 96.14, अंश कुमार 95.37, लकी सैनी 95.33, और जीतेन्द्र सिंह ने 95.04 परसेंटाइल प्राप्त किए।
इंस्टीट्यूट के अध्यापकों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। इंस्टीट्यूट के एकेडमिक हेड अमित कुमार ने बताया कि छात्रों की शानदार सफलता उनकी मेहनत और आकाश के सशक्त शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। छात्र-छात्राओं की लगन, निरंतर प्रयास और सुधार की भावना ने इन शानदार परिणामों को संभव बनाया है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। फैकल्टी विकास एवं श्रीकांत शर्मा ने भी छात्र-छात्राओं को बधाई दी।

दो छात्रों का ऑटोमेट इंडिया हैकथॉन के लिए चयन चेयरमैन ने दी बधाई

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुग्राम स्थित माइक्रोसॉफ्ट इंडिया लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘ऑटोमेट इंडिया’ हैकाथॉन के फाइनल राउंड के लिए श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के चार छात्रों का चयन हुआ है। चयनित छात्रों में गोपाल बंसल, प्रिंस प्रजापति, मयंक भाटिया तथा देवांश गुप्ता

पीड़ित परिवार से मिला संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा का प्रतिनिधिमंडल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जन्माष्टमी के दिन छपार क्षेत्र के गांव में राधा की वेशभूषा में सजी बालिका के साथ हुई घटना के बाद संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा, जनपद मुजफ्फरनगर का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। महासभा के

मुजफ्फरनगर में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर कार्रवाई की तैयारी

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के वाहन स्वामियों को पुराने वाहनों के संचालन को लेकर परिवहन विभाग ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विभाग के अनुसार एनसीआर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जनपद मुजफ्फरनगर में 10 वर्ष की आयु पूरी कर चुके डीजल चालित तथा 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेट्रोल चालित वाहनों का संचालन

पत्रकारिता के स्तंभ रणबीर सैनी एवं अंबेडकर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष राधेश पप्पू ने थामा कांग्रेस का हाथ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पश्चिमी जोन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं किसान चिंतक कमल मित्तल के प्रयास से वरिष्ठ पत्रकार रहे रणवीर सैनी एवं राधेश पप्पू हुए कांग्रेस मे शामिल हो गए हैं। उपरोक्त नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय 24अकबर रोड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सचिव

भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजकों का भाजपा जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने किया स्वागत

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के चारों मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक सुभारती में आयोजित बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के साथ बैठक में प्रतिभाग करने के पश्चात वापस लौटते समय मूलचंद रिसॉर्ट पहुंचे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत

आयुर्वेद जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत “आयुर्वेद को जानो” विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ इसम पाल के मार्गदर्शन में समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा “11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस” के उपलक्ष्य में जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज काकड़ा में भारत की

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई