पूर्व विधायक की रोलिंग मिल पर जीएसटी की छापेमारी, मचा हड़कंप

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बीते दिनों पूर्व मंत्री की खाद फैक्ट्री पर छापेमारी के बाद मुजफ्फरनगर में आज उस समय सनसनी फैल गई, जब राज्य जीएसटी विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा ने शहर के बड़े उद्यमी व पूर्व विधायक नूर सलीम राणा की फैक्ट्री पर सुबह अचानक धावा बोल दिया। यह कार्रवाई शहर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित अमन रोलिंग मिल पर हुई, जहां सुबह से जांच अधिकारियों का जमावड़ा लगा है।
विभागीय सूत्रों के अनुसार, अमन रोलिंग मिल में लंबे समय से बड़े पैमाने पर जीएसटी चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। आरोप है कि उक्त मिल से माल की सप्लाई के बीच में रेकी का सहारा लिया जाता था ताकि बिना ई-वे बिल के माल को गंतव्य तक पहुंचाया जा सके। इसी इनपुट के आधार पर जीएसटी की टीम ने पूरी योजना के साथ एक साथ मिल में प्रवेश किया। छापेमारी इतनी गोपनीय और त्वरित थी कि मिल के कर्मियों को संभलने का मौका नहीं मिला। टीम ने अंदर जाते ही सभी कर्मचारियों और वहां मौजूद लोगों के मोबाइल अपने कब्जे में ले लिए। इसके साथ ही मिल के सभी एंट्री और एग्जिट गेट बंद कराते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। ऐसे में इस बीच किसी भी बाहरी व्यक्ति, यहां तक कि मिल मालिकों के करीबियों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई।
जीएसटी अधिकारी फिलहाल मिल में कंप्यूटर डेटा, बीते छह माह के सेल-परचेज बिल व बैंक ट्रांजेक्शन की फाइलों को खंगाल रहे हैं। प्राथमिक तौर पर फिजिकल स्टॉक व रजिस्टर में दर्ज किए आंकड़ों में भारी अंतर की आशंका जताई जा रही है। मौके पर मौजूद अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेजों की जांच और स्टॉक को चैक कराने में समय लग सकता है, जिसके चलते यह छापेमारी देर रात तक चलने की संभावना है।
बता दें, नूर सलीम राणा केवल एक व्यापारी ही नहीं बल्कि जिले की राजनीति का बड़ा चेहरा हैं। वे चरथावल क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं व वर्तमान में रालोद के सक्रिय नेता हैं।

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को

सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर की कांवड़ियों का पुष्प वर्षा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ियों के प्रति सम्मान और आस्था व्यक्त करते हुए उनकी धार्मिक यात्रा की सखद, सुरक्षित एवं मंगलमय पूर्णता

मैकलारेन स्पोर्ट्स कार की डिजाइन पर बनी भव्य कांवड़

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले में इस वर्ष आस्था के साथ आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इस बार 5.5 करोड़ रुपये की सुपरकार मैक्लॉरेन जैसी दिखने वाली अनोखी कांवड़ आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। शनिवार दोपहर जब यह कांवड़ दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर सिसौना कट के पास पहुंची, तो इसे

आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल बना अंकित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल शहर में देखने को मिल रही है। प्रसिद्ध फेसबुक क्रिएटर अंकित तोमर अपने 11 माह के बीमार पुत्र के पूरी तरह स्वस्थ होने पर भगवान भोलेनाथ का आभार व्यक्त करने के लिए हरिद्वार से दंडवत कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं। शनिवार को

एडीजी भानु भास्कर ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 02 अगस्त की देर रात्रि मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर का भ्रमण कर कांवड़ मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस

सीएमओ ने कांवड़ चिकित्सा शिविरों में स्वयं संभाली कमान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान स्थापित चिकित्सा शिविरों का निरीक्षण करते हुए सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न चिकित्सा शिविरों में पहुंचकर स्वयं कांवड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, घायलों की प्राथमिक चिकित्सा की, पट्टियां बांधी तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। कांवड़ियों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal