जयंती पर संतों ने दी आद्य शंकराचार्य को हरिद्वार में श्रद्धांजलि

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जगद्गुरु आद्य शंकराचार्य का 1238वां जयंती समारोह जगदगुरु आद्य शंकराचार्य स्मारक समिति के महामंत्री श्रीमहंत देवानंद सरस्वती महाराज के संयोजन में शंकराचार्य चौक पर श्री विग्रह पूजन के साथ प्रारंभ हुआ। जिसमें महामंडलेश्वर स्वामी गिरधर गिरी महाराज, भारत माता मंदिर के श्रीमहंत एवं निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद, स्वामी शरदपुरी सहित संत समाज ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके पश्चात श्रीकृष्ण निवास आश्रम में भगवान आद्य शंकराचार्य महाराज के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने हेतु निर्वाण पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती महाराज की अध्यक्षता एवं श्रीमहंत देवानंद सरस्वती महाराज के संचालन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में कार्यक्रम के अध्यक्ष निर्वाण पीठाधीश्वर स्वामी विशोकानंद भारती महाराज ने कहा कि आद्य शंकराचार्य शिव स्वरूप थे। उन्होंने भारत को धार्मिक सांस्कृतिक एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया। सनातन हिंदू धर्म का जो स्वरूप आज दृष्टिगोचर हो रहा है, यह उन्हीं की देन है। श्रीकृष्ण निवास आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी गिरधर गिरी महाराज ने कहा कि आदि शंकराचार्य भगवान ने भारत को सनातन हिंदू राष्ट्र बने रहने में जो योगदान दिया तथा विपरीत परिस्थितियों में जिस प्रकार नागा संन्यासियों की सेना गठित कर धर्म की रक्षा की। उसके लिए वे सदैव स्मरण किए जाते रहेंगे। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महानिर्माणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि भगवान आद्य शंकराचार्य भारतीय संस्कृति के प्राण है। 1238 वर्ष पूर्व केरल में जन्म लेकर उत्तर भारत को धार्मिक एकता के सूत्र में पिरोकर जहां उन्होंने सनातन वैदिक हिंदू धर्म को पुनः प्रतिष्ठित किया। वहीं सन्यास परंपरा का भी सृजन किया। श्रद्धांजलि समारोह में महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद, महामंडलेश्वर स्वामी संतोषी माता, महामंडलेश्वर एवं भारत माता मंदिर के श्रीमहंत स्वामी ललितानंद गिरी, महामंडलेश्वर अनंतानंद, महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद, महामंडलेश्वर स्वामी अभ्यानंद, महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश सहित संत महंत जनों ने भगवान आद्य शंकराचार्य के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में आए हुए संत महंतों का स्वागत करते हुए जगतगुरु आद्य शंकराचार्य स्मारक समिति के महामंत्री श्रीमहंत देवानंद सरस्वती महाराज ने समस्त संत समाज का आभार प्रकट किया तथा कार्यक्रम को भव्य रूप से संपन्न करवाने के लिए श्री कृष्ण निवास आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी गिरधर गिरी महाराज को साधुवाद दिया। इस अवसर पर महंत रविदेव शास्त्री, महंत दिनेश दास, महंत मोहन सिंह, महंत दुर्गेशानंद सरस्वती, स्वामी हंसानंद, स्वामी कमलानंद आईडी शर्मा शास्त्री, शिवदास दुबे, पार्षद सचिन अग्रवाल, ललितांबा देवी ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी अनिरुद्ध भाटी सहित बड़ी संख्या में संत महंत जन उपस्थित रहे।

दो छात्रों का ऑटोमेट इंडिया हैकथॉन के लिए चयन चेयरमैन ने दी बधाई

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुग्राम स्थित माइक्रोसॉफ्ट इंडिया लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘ऑटोमेट इंडिया’ हैकाथॉन के फाइनल राउंड के लिए श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के चार छात्रों का चयन हुआ है। चयनित छात्रों में गोपाल बंसल, प्रिंस प्रजापति, मयंक भाटिया तथा देवांश गुप्ता

पीड़ित परिवार से मिला संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा का प्रतिनिधिमंडल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जन्माष्टमी के दिन छपार क्षेत्र के गांव में राधा की वेशभूषा में सजी बालिका के साथ हुई घटना के बाद संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा, जनपद मुजफ्फरनगर का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। महासभा के

मुजफ्फरनगर में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर कार्रवाई की तैयारी

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के वाहन स्वामियों को पुराने वाहनों के संचालन को लेकर परिवहन विभाग ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विभाग के अनुसार एनसीआर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जनपद मुजफ्फरनगर में 10 वर्ष की आयु पूरी कर चुके डीजल चालित तथा 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेट्रोल चालित वाहनों का संचालन

पत्रकारिता के स्तंभ रणबीर सैनी एवं अंबेडकर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष राधेश पप्पू ने थामा कांग्रेस का हाथ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पश्चिमी जोन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं किसान चिंतक कमल मित्तल के प्रयास से वरिष्ठ पत्रकार रहे रणवीर सैनी एवं राधेश पप्पू हुए कांग्रेस मे शामिल हो गए हैं। उपरोक्त नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय 24अकबर रोड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सचिव

भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजकों का भाजपा जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने किया स्वागत

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के चारों मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक सुभारती में आयोजित बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के साथ बैठक में प्रतिभाग करने के पश्चात वापस लौटते समय मूलचंद रिसॉर्ट पहुंचे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत

आयुर्वेद जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत “आयुर्वेद को जानो” विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ इसम पाल के मार्गदर्शन में समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा “11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस” के उपलक्ष्य में जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज काकड़ा में भारत की

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई