मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्थानीय ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में शारीरिक शिक्षा अध्यापिका नैना कुच्छल को भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम के आरम्भ में सर्वप्रथम विद्यालय के निदेशक डॉ० एम० के० गुप्ता, प्रधानाचार्य आज़ाद वीर, कोर्डिनेटर आशीष कुमार त्यागी, हैडमिस्टेस जूनियर विंग ममता चौहान व काउंसलर कंचन सोनी द्वारा गुलदस्ता भेंट देकर एवं समस्त स्टाफ की ओर से माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ० एम० के० गुप्ता एवं प्रधानाचार्य आज़ाद वीर ने अपने वक्तव्य मेंअध्यापिका नैना कुच्छल के विद्यालय के प्रति योगदान एवं समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की और विद्यालय में सेवाओं हेतु आभार व्यक्त किया। विद्यालय के कोर्डिनेटर आशीष कुमार त्यागी, हैडमिस्टेस ममता चौहान, योगेंद्र गौतम, अध्यापिका अंजू गुप्ता आदि ने उनके साथ बिताये पल साझा किये और अपनी ओर से शुभकामनाएँ दीं।
तत्पश्चात निदेशक, प्रधानाचार्य एवं हैडमिस्टेस जूनियर विंग द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर एवं शॉल उढ़ाकर अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय द्वारा समस्त स्टाफ के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका पायल मित्तल द्वारा किया गया।

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को






