हिंद मजदूर किसान समिति महिला मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सोमवार को हिन्द मजदूर किसान समिति के बैनर तले महिला मोर्चा की सैकड़ों महिलाओं ने महिला हाल में संसद भवन में आरक्षण बिल पास न होने पर कड़ा विरोध जताते हुए प्रधानमंत्री के नाम योगी सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल को एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान आदि आबादी के लिए सड़कों पर उतरी महिलाओं का आक्रोश साफ तौर पर देखने को मिला और उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द महिला आरक्षण बिल को फिर से सदन में दोबारा लाकर पास कराने की मांग की। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रान्तिगुरु चन्द्रमोहन के संदेश को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मृदुला ने कहा कि संसद में महिला आरक्षण बिल का पास न होना देश की आधी आबादी के साथ बड़ा अन्याय है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं देश की 50 प्रतिशत आबादी हैं, तो उन्हें केवल 33 प्रतिशत नहीं बल्कि पूरा 50 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए।

नगर के हृदय स्थल शिव चौक से जुलूस के रूप में नारिया बाजी करते हुए प्रकाश चौक पहुंची महिला मोर्चा की सदस्यों ने आरोप लगाया कि कुछ महिला विरोधी सोच के लोग 33 प्रतिशत आरक्षण भी देने के खिलाफ हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग करते हुए कहा कि इस बिल को पुनः संसद में लाया जाए और इसे हर हाल में पारित कराया जाए। महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो नेता महिला आरक्षण का विरोध कर रहे हैं, उन्हें आने वाले चुनावों में महिलाओं के वोट के जरिए जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब आधी आबादी अपनी ताकत पहचान चुकी है और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष तेज करेगी। महिला मोर्चा ने यह भी ऐलान किया कि यदि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया, तो भविष्य में हर जिला मुख्यालय पर हजारों महिलाओं को एकत्रित कर बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा और अन्य महिलाओं को भी जागरूक किया जाएगा कि वे उसी उम्मीदवार को वोट दें जो महिला आरक्षण के पक्ष में हो। इस मौके पर मुख्य रूप से मोनिका, पंकज, बबीता, प्रतिमा, अलका, नेहा, राजबीरी समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाया।

दो छात्रों का ऑटोमेट इंडिया हैकथॉन के लिए चयन चेयरमैन ने दी बधाई

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुग्राम स्थित माइक्रोसॉफ्ट इंडिया लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘ऑटोमेट इंडिया’ हैकाथॉन के फाइनल राउंड के लिए श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के चार छात्रों का चयन हुआ है। चयनित छात्रों में गोपाल बंसल, प्रिंस प्रजापति, मयंक भाटिया तथा देवांश गुप्ता

पीड़ित परिवार से मिला संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा का प्रतिनिधिमंडल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जन्माष्टमी के दिन छपार क्षेत्र के गांव में राधा की वेशभूषा में सजी बालिका के साथ हुई घटना के बाद संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा, जनपद मुजफ्फरनगर का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। महासभा के

मुजफ्फरनगर में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर कार्रवाई की तैयारी

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के वाहन स्वामियों को पुराने वाहनों के संचालन को लेकर परिवहन विभाग ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विभाग के अनुसार एनसीआर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जनपद मुजफ्फरनगर में 10 वर्ष की आयु पूरी कर चुके डीजल चालित तथा 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेट्रोल चालित वाहनों का संचालन

पत्रकारिता के स्तंभ रणबीर सैनी एवं अंबेडकर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष राधेश पप्पू ने थामा कांग्रेस का हाथ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पश्चिमी जोन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं किसान चिंतक कमल मित्तल के प्रयास से वरिष्ठ पत्रकार रहे रणवीर सैनी एवं राधेश पप्पू हुए कांग्रेस मे शामिल हो गए हैं। उपरोक्त नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय 24अकबर रोड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सचिव

भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजकों का भाजपा जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने किया स्वागत

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के चारों मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक सुभारती में आयोजित बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के साथ बैठक में प्रतिभाग करने के पश्चात वापस लौटते समय मूलचंद रिसॉर्ट पहुंचे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत

आयुर्वेद जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत “आयुर्वेद को जानो” विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ इसम पाल के मार्गदर्शन में समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा “11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस” के उपलक्ष्य में जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज काकड़ा में भारत की

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई