मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सोमवार को को नव निर्मित कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी बुढाना का सुमन तोमर बाल विकास परियोजना अधिकारी, डॉ राजीव कुमार, ईशा त्यागी सुपरवाइजर, शिवानी, दीपा सैनी व ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अमित सैनी द्वारा विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया गया। डॉ राजीव कुमार द्वारा बाल विकास परियोजना अधिकारी बुढाना को सम्मानित कर समस्त स्टाफ को शुभ कामनाएं दी। इस अवसर पर 8वे पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 8वां पोषण पखवाड़ा (9-23 अप्रैल, 2026) की मुख्य थीम “जीवन के पहले 6 वर्षों में मस्तिष्क का अधिकतम विकास” है। यह अभियान बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए पोषण, खेल-आधारित शिक्षा, और प्रारंभिक देखभाल पर केंद्रित है।

पोषण पखवाड़ा 2026 के मुख्य फोकस क्षेत्र:
शुरुआती विकास: 0-6 वर्ष की आयु में बच्चों के मस्तिष्क के अधिकतम विकास पर जोर।
मातृ एवं शिशु पोषण: गर्भावस्था से लेकर प्रसव के बाद तक सही पोषण, स्तनपान और 3-6 वर्ष तक खेल-आधारित शिक्षा।
अभिभावक की भूमिका: बच्चों का स्क्रीन टाइम कम करने और घर के बने पौष्टिक भोजन के लिए माता-पिता को जागरूक करना।
सामुदायिक सहयोग: आंगनवाड़ी केंद्रों को मजबूत बनाने और जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर।
नव निर्मित कार्यालय एवं 8वे पोषण पखवाड़ा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बुढाना परियोजना की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां ममता, विनीता, उमा, पुष्पा, संगीता, सुनीता, रेखा, प्रीति, ममता, गीता, निशु, संगीता, सुधा,सुनीता व प्रियंका शामिल रही।

दो छात्रों का ऑटोमेट इंडिया हैकथॉन के लिए चयन चेयरमैन ने दी बधाई
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुग्राम स्थित माइक्रोसॉफ्ट इंडिया लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘ऑटोमेट इंडिया’ हैकाथॉन के फाइनल राउंड के लिए श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के चार छात्रों का चयन हुआ है। चयनित छात्रों में गोपाल बंसल, प्रिंस प्रजापति, मयंक भाटिया तथा देवांश गुप्ता






