जनपद के 19 ग्राम पंचायतों के सचिव व प्रधान अनियमितता में फंसे

Share :

मुजफ्फरनगर। वर्ष 2021-22 में जनपद की 19 ग्राम पंचायतों में हुए कार्यों के ऑडिट में करीब 3 करोड की वित्तीय अनियमितता पायी गई है। जिसे लेकर डीपीआरओ ने संबंधित ग्राम पंचायत सचिवों को तीन करोड की रिकवरी नोटिस जारी किए गए है। वहीं डीएम स्तर से तत्कालीन ग्राम प्रधानों को नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है। शीघ्र उक्त प्रधानों के पास भी रिवकरी जमा करने के किए नोटिस पहुंच जाएगे।

वर्ष 2021-22 में जनपद में 498 ग्राम पंचायत थी। जिनमें करोडों की धनराशि के विकास कार्य कराए गए है। इसके बाद 11 गांव नगर पालिका में शामिल हो गए। वर्तमान में 487 ग्राम पंचायत शेष रह गई है। शासन स्तर से आयी टीम के द्वारा वर्ष 2021-22 के विकास कार्यों का ऑडिट किया गया है। जिसमें करीब 3 करोड की वित्तीय अनियमितता पायी गई है। खतौली ब्लाक के गांव मंसूरपुर में 49.16 लाख, अंतवाडा में 24.86 लाख, खान्नूपुर में 78 हजार की वित्तीय अनियमितता पायी गई है। सदर ब्लाक के गांव रामपुर में 14.12 लाख, गढी दुर्गनपुर में 4.60 लाख, मोलाहेडी में 2.99 लाख, लछेडा में 18.60 लाख की वित्तीय अनियमितता प्रकाश में आयी है। जानसठ ब्लाक के गांव अहरोडा में 3.61 लाख, निजामपुर में 4.54 लाख, रसूलपुर में 19.97 लाख, मुझेडा सादात में 54.82 लाख, जटवाडा में 24.15 लाख और नंगली महासिंह में 4.68 लाख की वित्तीय अनियमितता पायी गई है। मोरना ब्लाक के गांव सिकरी में 13.77 लाख, चरथावल ब्लाक के गांव न्यामू में 29.53 लाख, पावटी में 11.07 लाख की वित्तीय अनियमितता पायी गई है। बघरा के गांव सांझक में 1500 रुपए, पुरकाजी के गांव शेरपुर में 17.52 लाख और शाहपुर ब्लाक के गांव हजूर नगर में 2.45 लाख की वित्तीय अनियमितता पायी गई है। इन सभी ग्राम पंचायतों के सचिवों को रिकवरी नोटिस जारी किए गए है। तत्कालीन ग्राम प्रधानों को नोटिस देने की तैयारी चल रही है।

 

इन्होंने कहा

जिला पंचायत राज अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि वर्ष 2021-22 के विकास कार्यों का ऑडिट हुआ है। जनपद की 19 ग्राम पंचायतों में करीब तीन करोड की वित्तीय अनियमितता प्रकाश में आयी है। संबंधित ग्राम पंचायत सचिव को रिवकरी नोटिस जारी किए गए है। डीएम स्तर से तत्कालीन प्रधानों को नोटिस भेजने की तैयारी चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य

बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अभिजीत कुमार पुत्र संजय निवासी बुग्गावाला को नामजद करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दी पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्व.देवीदत्त पंत को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय देवीदत्त पंत के 107वें जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राज्य गठन की अवधाराण को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविंद्र वशिष्ठ ने कहा कि उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद

तिरंगा देश और देश के प्रत्येक नागरिक की आन, बान और शान है-शिवा चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री शिवा चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पंजनहेड़ी से शाहपुर शीतला खेड़ा तक निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। इस अवसर पर शिवा चौहान ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य संदेश और महत्व सामाजिक एकता व सद्भाव है।

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, प्रशासक जिला पंचायत वीरपाल निर्वाल, मुख्य विकास अधिकारी

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस गंगा में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारत के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले और विस्थापित हुए लाखों लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में श्री गुरुनानक देव घाट पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान ज्ञानी सोहन सिंह के साथ अरदास की गई और मां गंगा में पुष्प

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal