सुजडू चौराहे पर पुन: अशोक स्तंभ स्थापना की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका प्रशासन की ओर से सुजडू चौराहे से राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ को हटाए जाने के विरोध में स्थानीय जनता व कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश व्याप्त होने लगा है। सोमवार को सम्राट अशोक स्तंभ पुन: निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंच मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। समिति ने चेतावनी दी कि यदि अशोक स्तंभ को उसी स्थान पर जल्द वापस नहीं लगाया गया, तो इसे राष्ट्रीय अस्मिता का अपमान मानकर कानूनी और जमीनी लड़ाई लड़ी जाएगी।
डीएम कार्यालय पर पहुंचे समिति से जुड़े सोनू सैनी ने पालिका प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिना अनुमति के राष्ट्रीय प्रतीक को हटाना असंवैधानिक है और राष्ट्रद्रोह की श्रेणी में आता है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द स्तंभ पुन: स्थापित नहीं किया गया, तो इस मुद्दे पर समिति न्यायालय से देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने का प्रयास करेगी। उन्होंने बताया कि नगर पालिका ने चौराहे के सौंदर्यीकरण का बहाना बना कर स्तंभ अस्थायी रूप से हटाया था। उस वक्त अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही नए स्वरूप में स्तंभ वहीं स्थापित किया जाएगा, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद कोई कार्य शुरू नहीं हुआ, जिससे जनता की भावनाएं आहत हैं। उक्त ज्ञापन में समिति ने प्रशासन से मांग की कि अशोक स्तंभ को पूरे राजकीय सम्मान के साथ फिर से सुजडू चौराहे पर वापस लगाया जाए। इसके साथ ही लापरवाही या मनमानी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो जनपद के विभिन्न संगठन मिलकर बड़ा जन-आंदोलन करेंगे। जिलाधिकारी ने मामले में नगर पालिका से रिपोर्ट तलब की है। हालांकि, अभी तक स्तंभ की वापसी को लेकर कोई आधिकारिक समय-सीमा तय नहीं की गई है।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal