डीएम ने दिए चारधाम यात्रा शुरू होने से पूर्व सीवरेज निर्माण कार्य पूरे करने के निर्देश

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चारधाम यात्रा शुरू होने से पूर्व शहर में चल रहे सीवरेज निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। राज्य अतिथि गृह डामकोठी में परियोजना प्रबंधक गंगा डिवीजन उत्तराखंड पेयजल निगम के अधिकारियों के साथ बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देश देते हुए कहा कि सीवरेज संबंधी सभी निर्माण कार्य चारधाम यात्रा शुरू होने से पूर्व हर हाल में पूरे किए जाएं। जिससे व्यापारियों, स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई असुविधा एवं परेशानी का सामना ना करना पड़े। कार्यो को जल्द पूरा करने के लिए श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के साथ तीन शिफ्ट में कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि जो कार्य रात्रि के समय किए जा सकते है। उन्हें रात्रि के समय करें तथा जो कार्य दिन में किए जा सकते हैं। उन्हें दिन में प्राथमिकता से पूरा करना सुनश्चित करे। उन्होंने कार्यदायी संस्था को अपर रोड पर चल रहे सीवरेज निर्माण कार्यों को एक सप्ताह के भीतर हर हाल में पूरा कर सड़क को पीडब्लूडी को हैंडओवर करने के निर्देश दिए। ताकि लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जाने वाले कार्य प्राथमिकता से किए जा सके। बैठक में जीएम उत्तराखंड पेयजल निगम गंगा डिवीजन के जीएम आरके जैन, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, गंगा डिवीजन की परियोजना प्रबंधक मीनाक्षी मित्तल, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता हरीश बंसल, कॉन्ट्रैक्टर रजत शर्मा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal