सफाई मित्र के जिम्मे नगर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था

Share :

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के दौरान सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने को लेकर ईओ ने स्वास्थ्य विभाग व एमआईटूसी कंपनी अफसरों व सफाई नायकों के साथ टाउनहाल में आकस्मिक बैठक की। बैठक में ईओ प्रज्ञा सिंह ने कांवड़ियों की बढ़ती संख्या के बीच कांवड़ यात्रा में पालिका स्तर से होने वाली तमाम व्यवस्थाओं पर मंथन किया।
पालिका द्वारा सफाई व्यवस्था को व्यवस्थित किए जाने की दिशा में नगर क्षेत्र को 17 सेक्टरों में विभाजित करते हुए सफाई नायकों को शिफ्टवार नामित करते हुए प्रत्येक सेक्टर में 05 अतिरिक्त सफाई-कर्मी नायकों को उपलब्ध कराये गये हैं। इस कड़ी में 85 अतिरिक्त सफाईकर्मी कांवड़ मार्गाे की सफाई का कार्य करेंगे। ईओ प्रज्ञा सिंह ने कांवड़ यात्रा में अधीनस्थों को निर्देश दिये कि सफाई नायक ध्यान रखें, कि सडक किनारे, ट्रांसफार्मरों व विद्युत पोल के पास कूडे के ढेर किसी दशा में भी न लगे। कांवड़ यात्रा में महत्वपूर्ण बझेडी फाटक से शिवचौक तक के लिये सफाई एवं खाद्य निरीक्षक प्लक्षा मैनवाल एवं शिवचौक से वहलना चौक तक मुख्य सफाई खाद्य निरीक्षक योगेश कुमार गोलियान को प्रभारी नियुक्त करते हुए कडेÞ निर्देश दिये कि वह प्रत्येक एक-एक घंटे में मार्ग का निरीक्षण करते हुए अपने पर्यवेक्षण में व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि पालिका का प्रयास है कि कांवड़ यात्रा को जीरो वेस्ट इवेंट बनाया जाये। इसके लिए मार्ग पर स्थापित कांवड़ शिविरों व दुकानों पर प्रतिबन्धित प्लास्टिक अथवा डिपोजल कप का प्रयोग न हो, इसके लिए अधिकारी निगरानी करेंगे। सफाई नायक एवं सफाई-कर्मी इस बार निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करेंगे। इसके लिए उन्हें विशेष जैकेट दी जा रही है, जिस पर कांवड़ सफाई मित्र लिखा गया है। साथ ही उन्हें सफाई कार्य के लिए जरुरी उपकरणों के साथ आई कार्ड और बारिश में कार्य करने के लिए रेन कोट भी उपलब्ध कराया जा रहा है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार पूरे कार्य के प्रभारी बनाये गये हैं। उन्हें जिम्मेदारी दी है कि वो सफाई कार्याे में प्रयुक्त वाहनों को डीजल आपूर्ति एक दिन पूर्व सांयकाल में अनिवार्य रूप से करायेंगे, ताकि सुबह छह बजे से वाहन उपलब्ध हो जायें। एमआईटूसी कंपनी अपना एक सुपरवाइजर, सफाई कर्मी और वाहन प्रत्येक सेक्टर में सफाई नायक को उपलब्ध करायेगी। ईओ ने चेतावनी दी कि इसमें शिथिलता न बरती जाये,ऐसे में लापरवाही मिली तो अनुबंध समाप्त किये जाने की संस्तुति भी करने से वो पीछे नहीं हटेंगीर्।ा स्थित हनुमद्धाम में 700 करोड़ राम नाम को अपने में समाहित किए हनुमान जी महाराज के विशाल विग्रह के समक्ष उद्यमी समाजसेवी भीमसेन कंसल व उनके परिवार द्वारा गुरु पूर्णिमा पर्व पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे में नगर के प्रसिद्ध उद्यमी व्यापारी सामाजिक संगठनों से जुड़े सैकड़ो लोगों ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। कंसल परिवार से लाला फूलचंद कंसल, अधिवक्ता श्रीकृष्णा कंसल, अनिल कंसल, भीमसेन कंसल, पराग कंसल, अंजना कंसल के साथ ही संजीव अग्रवाल, योगेश गोयल, विनोद राठी, रजत राठी, जेपी गोयल आदि ने भंडारे की व्यवस्था में प्रसाद वितरण में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal