ईओ की गाड़ी को लेकर नगर पालिका सभासदों में छिड़ी रार

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका बोर्ड बैठक में बीते दिवस पालिका ईओ को गाड़ी दिए जाने का प्रस्ताव भले ही भारी विरोध व हंगामे के बीच पारित हो गया हो, लेकिन अभी भी कुछ सभासदों में इसे लेकर लंबी जंग लड़ने की योजना को अमलीजाम पहनाने की तैयारी कर दी है। इस प्रस्ताव को लेकर बोर्ड बैठक में भाजपा सभासद ही दो गुटों में बंटे दिखाई दिए थे, जिसमें एक पक्ष अधिकारी-कर्मियों और ठेकेदारों का पक्ष लेते रहे। वहीं इन प्रस्ताव का मुखर विरोध कर रहे सभासद राजीव का कहना है कि यह कार्य नियमों के विपरीत है, पूर्व में भी पालिका में ऐसे मामले को शासन ने अनियमतता मानते हुए कार्यवाही की थी।
शनिवार को पालिका सभागार में हुई बोर्ड बैठक के दौरान ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को विभागीय कार्यों के लिए दी बुलेरो गाड़ी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था। इसके लिए भुगतान का प्रस्ताव सदन में लाया गया, जिसका सभासद राजीव शर्मा ने मुखरता के साथ विरोध किया और इसको वित्तीय अनियमितता बताते हुए कहा कि पालिका अधिनियम में ईओ को पालिका खर्च पर गाड़ी देने का कोई नियम नहीं। उन्होंने कहा कि बैठक में जब उन्होंने ईओ प्रज्ञा सिंह से पूछा कि वह पालिका अधिनियम की कौन सी धारा व नियमावली के तहत नगर पालिका खर्चे पर गाड़ी इस्तेमाल कर रही हैं तो वे कोई उत्तर नहीं दे पाई। उन्होंने ईओ पर निजी स्वार्थ में पालिका संसाधनों का उपयोग करने के आरोप लगाते हुए कहा कि कि चेयरपर्सन को वित्तीय अनियमितता में फंसाने की साजिश सफल नहीं होने देंगे और प्रस्ताव के खिलाफ वो शासन स्तर तक आवाज को उठाएंगे। बता दें, पूर्व में कपिल देव के बोर्ड में भी उनको गाड़ी देने का मामला अनियमितता माने जाने के साथ अधिकार सीज होने का कारण बना था। साथ ही वर्ष 1998 में पालिका विभागीय कार्यों के लिए किराये पर ली जीप को तत्कालीन ईओ आरसी श्रीवास्तव ने अपने प्रयोग में लेने पर 1.47 लाख रुपए वार्षिक खर्च को अनियमितता मानते हुए कमिश्नर द्वारा रिकवरी के आदेश दिये थे।

इन्होंने कहा-
ईओ पालिका डॉ. प्रज्ञा सिंह ने सभासद राजीव शर्मा के आरोपों को लेकर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि कि उनके यहां आने से पहले ही पालिका बोर्ड ने किराये पर गाड़ी लेने का प्रस्ताव पारित कर रखा है, जो नियमानुसार है। उन्होंने निजी स्वार्थ में कोई भी दुरूपयोग नहीं किया। सभी आरोप बेबुनियाद हैं। बैठक में भी बहुमत से गाड़ी किराये पर रखने का उक्त प्रस्ताव पारित हुआ है। यदि सदन गाड़ी नहीं लेना चाहता तो पहले पूर्व वाला प्रस्ताव खारिज कराया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य

बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अभिजीत कुमार पुत्र संजय निवासी बुग्गावाला को नामजद करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दी पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्व.देवीदत्त पंत को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय देवीदत्त पंत के 107वें जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राज्य गठन की अवधाराण को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविंद्र वशिष्ठ ने कहा कि उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद

तिरंगा देश और देश के प्रत्येक नागरिक की आन, बान और शान है-शिवा चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री शिवा चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पंजनहेड़ी से शाहपुर शीतला खेड़ा तक निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। इस अवसर पर शिवा चौहान ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य संदेश और महत्व सामाजिक एकता व सद्भाव है।

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, प्रशासक जिला पंचायत वीरपाल निर्वाल, मुख्य विकास अधिकारी

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस गंगा में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारत के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले और विस्थापित हुए लाखों लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में श्री गुरुनानक देव घाट पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान ज्ञानी सोहन सिंह के साथ अरदास की गई और मां गंगा में पुष्प

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal