कनखल के श्री माधवानंद आश्रम में राष्ट्रीय बजरंग दल की गढ़वाल संभाग बैठक संपन्न

Share :

हरिद्वार ()रिप। कनखल स्थित श्री माधवानंद आश्रम में राष्ट्रीय बजरंग दल की गढ़वाल संभाग स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक प्रांत मंत्री ठाकुर विशाल सिंह राणा रहे। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में देवेश उपाध्याय (संगठन महामंत्री, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी नरेश शर्मा, परम पूजनीय स्वामी सत्यश्रेय गिरि महाराज एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. विशाल गर्ग की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक में हरिद्वार जनपद से लगभग 700 से अधिक कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। इस उल्लेखनीय उपस्थिति पर देवेश उपाध्याय ने प्रांत मंत्री ठाकुर विशाल सिंह राणा के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि हरिद्वार में संगठन की स्थिति अत्यंत सशक्त और संगठित है। कार्यक्रम को तीन सत्रों में आयोजित किया गया। उद्घाटन सत्र में वक्ताओं ने संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के समर्पण की प्रशंसा की। नरेश शर्मा ने कहा कि विशाल राणा के नेतृत्व में संगठन हरिद्वार में एक सशक्त सामाजिक एवं धार्मिक शक्ति के रूप में उभर रहा है। स्वामी सत्यश्रेय गिरि महाराज ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि धर्म रक्षा का कार्य ईश्वर का कार्य है और इस दिशा में किया जा रहा प्रयास सराहनीय है। वहीं डॉ. विशाल गर्ग ने संगठन की सफलता का श्रेय कुशल नेतृत्व और टीम वर्क को दिया। द्वितीय सत्र में संगठन विस्तार पर चर्चा करते हुए गढ़वाल संभाग में 2000 से अधिक हनुमान चालीसा केंद्र स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। तृतीय सत्र में हिंदू रक्षा निधि एवं सनातन धर्म की सुरक्षा पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया तथा हरिद्वार में संगठन विस्तार हेतु महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं।
कार्यक्रम में नई नियुक्तियां में कुमार पाल राणा जिला प्रभारी, हनुमान चालीसा केंद्र, योगेश सिंग्वाल जिला अध्यक्ष, राष्ट्रीय बजरंग दल, नरेंद्र सिंह नगर अध्यक्ष, दिनेश यादव नगर महामंत्री, संदीप जगारिया नगर मंत्री, मोहित सैनी लक्सर ग्रामीण प्रभारी, हनुमान चालीसा केंद्र, विकास कुमार लक्सर ग्रामीण सह-प्रभारी बनाया गया। कार्यक्रम के अंत में अंत प्रांत मंत्री ठाकुर विशाल सिंह राणा ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल मैदान पर श्री राम कॉलेज बना ओवरऑल *विजेता*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्थानीय चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में दो दिवसीय मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर की अंतर महाविद्यालय कबड्डी पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता का समापन आज बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ पुरुष वर्ग में छः महाविद्यालय की टीमों ने प्रतिभाग किया, प्रदर्शन के आधार पर चार महाविद्यालय की टीम अंतिम लीग मैच खेलने पहुंची, जिसमें

पीआर पब्लिक स्कूल गांधी कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद (उदय शाखा) द्वारा शनिवार 12 सितंबर को पी.आर. पब्लिक स्कूल, गांधी कॉलोनी, मुजफ्फरनगर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान के दो विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विद्यालय के लगभग 150 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की निःशुल्क आंखों की जांच की गई। नेत्र परीक्षण

श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ द्वारा पहली बार भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, 16 सितंबर से उमड़ेगी श्रद्धा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर में धार्मिक और आध्यात्मिक चेतना को जगाने के लिए ‘श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ संस्था द्वारा एक अनूठा और भव्य आयोजन किया जा रहा है। नगर की श्रद्धालु महिलाओं की ओर से पहली बार आयोजित होने जा रही इस श्रीमद्भागवत कथा को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह है। संस्था से जुड़ीं नीलू अग्रवाल

जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नैशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखंड ने नैनीताल जनपद के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत एवं सूचना विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर है। जनपद हरिद्वार के जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह सहित

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

रालोद गठबंधन की सीमा में रहकर ही जनता की सेवा करेगा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रेस वार्ता रालोद कार्यालय सर्कुलर रोड पर आयोजित किया गया।सर्वप्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद लोगों ने कहा कि उनकी समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है खास तौर पर पुरकाजी क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है अनेक वक्ताओं ने रालोद कार्यालय में अव्यवस्था का भी उल्लेख

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal