स पब्लिक स्कूल में संपन्न हुई प्रश्नोत्तरी प्रतियागिता, जैस्मिन हाउस ने जीती बाजी

Share :

मुजफ्फरनगर। डीएस पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता राष्ट्रीय नायक विषय पर आधारित संपन्न हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने-अपने हाउस की ओर से प्रतिभाग करते हुए शानदार प्रदर्शन करके बुद्धिमत्ता का परिचय दिया। सीनियर वर्ग प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इंटर हाउस थीम आधारित प्रतियोगिता में रोज, लिली, जैस्मिन एवं लोटस हाउस की टीमों ने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति अपनी भावना का प्रदर्शन करते हुए अपनी मेधा का परिचय दिया।
एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन व प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में उपस्थित होकर टीमों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया। उन्होंने टीमों के शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियो के उज्जवल भविष्य की कामना की। स्कूल कोआॅर्डिनेटर संदीप दीक्षित ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित रोचक एवं ज्ञानवर्धक प्रश्न पूछे। तीन चरणों में आयोजित प्रतियोगिता में पहले चरण में हर टीम से चार-चार प्रश्न पूछे गए तथा सही उत्तर न मिलने की स्थिति में दूसरी टीम को उत्तर देने का अवसर दिया। बजर राउंड के रूप में आयोजित हुए दूसरे चरण में विद्यार्थियों को पहले बजर दबाकर उत्तर देने का अवसर दिया तथा तीसरा चरण रैपिड फायर राउंड के रूप में खेला गया। चारों हाउस की टीमों के विद्यार्थियों ने सभी चरणों में शानदार प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल द्वारा दिए निर्णय के अनुसार जैस्मिन हाउस प्रथम, रोज हाउस द्वितीय, लोटस हाउस तीसरे स्थान पर रही। एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन एवं प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने सभी विद्यार्थियों के प्रदर्शन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि दूसरे स्थान के लिए रोज एवं लोटस हाउस की टीमों के बीच मुकाबला टाई ब्रेकर तक पहुंच गया था जिसमें रैपिड फायर के रूप में रोज हाउस टीम अतिरिक्त अंक प्राप्त करके दूसरा स्थान प्राप्त किया व नजदीकी प्रतिद्वंदी लोटस हाउस टीम को पीछे छोड़ दिया। विद्यालय की ओर से प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal