राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता 3 अप्रैल से, सभी तैयारियां पूरी-डा.विशाल गर्ग

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला मुक्केबाजी संघ पदाधिकारियों ने बैठक करते हुए 3 अप्रैल से आयोजित की जा रही राज्य स्तरीय यूथ मुक्केबाजी प्रतियोगिता की तैयारियों पर चर्चा की। विवेक विहार स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में मुक्केबाजी संघ अध्यक्ष डा.विशाल गर्ग ने बताया कि बालक एवं बालिका वर्ग में आयोजित की रही प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में 97 एवं बालिका वर्ग में 57 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। सभी टीम और खिलाड़ी 2 अप्रैल को योगस्थली खेल परिसर रोशनाबाद हरिद्वार पहुंच जाएंगे।
उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन उपाध्यक्ष रोहन सहगल ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 10 जिलों एवं 10 स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम प्रतिभाग करेंगी। जिनमें अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग आदि जनपद एवं स्पोर्ट्स कॉलेज में एसटीसी काशीपुर, पिथौरागढ़ गर्ल्स स्पोर्ट्स छात्रावास, महाराणा प्रताप बालक स्पोर्ट्स कालेज पिथौरागढ़, टनकपुर स्पोर्ट्स कालेज, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज देहरादून, कोटद्वार स्पोर्ट्स कालेज आदि शामिल हैं। रोहन सहगल ने बताया कि प्रतियोगिता के सुचारु संचालन के लिए 20 तकनीकी विशेषज्ञ भी हरिद्वार आ रहे हैं। जिनमें कुछ विशेषज्ञ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर उत्तराखंड का नाम रोशन कर रहे हैं।
सचिव विपिन चौधरी ने बताया कि उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित स्पोर्ट्स कालेज के खिलाड़ी बहुत मेहनती एवं तकनीकी रूप से माहिर होते हैं। पिथौरागढ़ जिले का विगत 3 दशकों से बॉक्सिंग में विशेष योगदान रहा है। उत्तराखंड राज्य के विभिन्न जिलों में संचालित बॉक्सिंग ट्रेनिंग कैंप व स्पोर्ट्स कालेज के कोच भी खिलाड़ियों पर मेहनत कर रहे हैं। सभी के योगदान उत्तराखंड में बॉक्सिंग नंबर 1 खेल बन गया है। बॉक्सिंग खेल में हर साल उत्तराखंड के दो-तीन नए खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर रहे हैं, जो उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय है।
हरिद्वार बॉक्सिंग एसोसिएशन सचिव नवीन चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान सभी खिलाड़ियों, टीम मैनेजर और कोच को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी। हरिद्वार में प्रतियोगिता के आयोजन से स्थानीय खिलाड़ी प्रोत्साहित होंगे। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन के प्रयासों से हरिद्वार में भी मुक्केबाजी खेल का प्रचलन बढ़ रहा है। हरिद्वार में मुक्केबाजी खेल को बढ़ावा देने के लिए विगत 10 वर्षों से हरिद्वार के गुरुकुल नारसन, लिबरहेड़ी, रुड़की, बहादराबाद, नवोदयनगर तथा रोशनाबाद में प्रशिक्षण शिविर का संचालन किया जा रहा है। कोषाध्यक्ष सुधीर जोशी ने कहा कि हरिद्वार से कई प्रतिभावान खिलाड़ी सामने आए हैं। बैठक में रोहन सहगल, डा.विशाल गर्ग, विपिन चौधरी, राकेश चौधरी, सुनीता चौधरी, सुधीर जोशी, श्याम सिंह, नवीन चौहान सहित सभी सदस्य शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धूमधाम से मनेगा श्री गणेश जन्मोत्सव, भरतिया कॉलोनी में सज रहा गणपति दरबार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भरतिया कॉलोनी स्थित श्री गणपति खाटू श्याम मन्दिर परिवार द्वारा इस वर्ष भी श्री गणेश जन्मोत्सव को बेहद भव्य और हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मन्दिर परिवार समिति के संरक्षक भीमसेन कंसल ने इस पावन महोत्सव की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सनातन धर्म में

खेल मैदान पर श्री राम कॉलेज बना ओवरऑल *विजेता*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्थानीय चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में दो दिवसीय मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर की अंतर महाविद्यालय कबड्डी पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता का समापन आज बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ पुरुष वर्ग में छः महाविद्यालय की टीमों ने प्रतिभाग किया, प्रदर्शन के आधार पर चार महाविद्यालय की टीम अंतिम लीग मैच खेलने पहुंची, जिसमें

पीआर पब्लिक स्कूल गांधी कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद (उदय शाखा) द्वारा शनिवार 12 सितंबर को पी.आर. पब्लिक स्कूल, गांधी कॉलोनी, मुजफ्फरनगर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान के दो विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विद्यालय के लगभग 150 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की निःशुल्क आंखों की जांच की गई। नेत्र परीक्षण

श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ द्वारा पहली बार भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, 16 सितंबर से उमड़ेगी श्रद्धा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर में धार्मिक और आध्यात्मिक चेतना को जगाने के लिए ‘श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ संस्था द्वारा एक अनूठा और भव्य आयोजन किया जा रहा है। नगर की श्रद्धालु महिलाओं की ओर से पहली बार आयोजित होने जा रही इस श्रीमद्भागवत कथा को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह है। संस्था से जुड़ीं नीलू अग्रवाल

जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नैशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखंड ने नैनीताल जनपद के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत एवं सूचना विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर है। जनपद हरिद्वार के जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह सहित

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal