मेयर किरण जैसल एवं पूर्व राज्यमंत्री हाजी नईम कुरैशी ने किया हाईमास्ट लाईट का लोकार्पण

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लंबे समय से पथ प्रकाश व्यवस्था दुरूस्त करने की मांग कर रहे वार्ड 40 पीठ बाजार वासियों की मांग पूरी करते हुए शनिवार को मेयर किरण जैसल एवं पूर्व राज्यमंत्री हाजी नईम कुरैशी ने मुख्य चौराहे पर लगायी गयी हाईमास्ट लाईट का लोकार्पण किया। इस दौरान वार्ड पार्षद प्रतिनिधि आरिफ कुरैशी, इदरीश मंसूरी, रईस ठेकेदार, मुन्ना सलमानी सहित वार्ड के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए फूलमालाएं पहनाकर जनप्रतिनिधियों का आभार जताया। मेयर किरण जैसल ने कहा कि सभी वार्डों में समस्याओं का निराकरण करते हुए विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाईमास्ट लाईट स्थापित होने से वार्ड के लोगों को सुविधा मिलेगी। पूर्व राज्य मंत्री हाजी नईम कुरैशी एवं पार्षद प्रतिनिधि आरिफ कुरैशी ने कहा कि वार्ड की समस्या का समाधान कर लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता हैं। वार्ड में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ नालों, नालियों और पुलिया आदि का निर्माण भी कराया जा रहा है। कहा कि वार्ड में सुविधाओं का विकास करने में मेयर किरण जैसल भी पूर्ण योगदान दे रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धूमधाम से मनेगा श्री गणेश जन्मोत्सव, भरतिया कॉलोनी में सज रहा गणपति दरबार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भरतिया कॉलोनी स्थित श्री गणपति खाटू श्याम मन्दिर परिवार द्वारा इस वर्ष भी श्री गणेश जन्मोत्सव को बेहद भव्य और हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मन्दिर परिवार समिति के संरक्षक भीमसेन कंसल ने इस पावन महोत्सव की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सनातन धर्म में

खेल मैदान पर श्री राम कॉलेज बना ओवरऑल *विजेता*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्थानीय चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में दो दिवसीय मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर की अंतर महाविद्यालय कबड्डी पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता का समापन आज बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ पुरुष वर्ग में छः महाविद्यालय की टीमों ने प्रतिभाग किया, प्रदर्शन के आधार पर चार महाविद्यालय की टीम अंतिम लीग मैच खेलने पहुंची, जिसमें

पीआर पब्लिक स्कूल गांधी कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद (उदय शाखा) द्वारा शनिवार 12 सितंबर को पी.आर. पब्लिक स्कूल, गांधी कॉलोनी, मुजफ्फरनगर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान के दो विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विद्यालय के लगभग 150 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की निःशुल्क आंखों की जांच की गई। नेत्र परीक्षण

श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ द्वारा पहली बार भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, 16 सितंबर से उमड़ेगी श्रद्धा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर में धार्मिक और आध्यात्मिक चेतना को जगाने के लिए ‘श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ संस्था द्वारा एक अनूठा और भव्य आयोजन किया जा रहा है। नगर की श्रद्धालु महिलाओं की ओर से पहली बार आयोजित होने जा रही इस श्रीमद्भागवत कथा को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह है। संस्था से जुड़ीं नीलू अग्रवाल

जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नैशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखंड ने नैनीताल जनपद के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत एवं सूचना विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर है। जनपद हरिद्वार के जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह सहित

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal