डीएम ने एमडी विद्युत संग जाना कांवड यात्रा की व्यवस्थाओं का हाल

Share :

मुजफ्फरनगर। उत्तर भारत के सबसे बड़े एवं सर्वाधिक दिनों तक जनपद की सीमा से होकर गुजरने वाले कांवड़ यात्रा मेले को लेकर योगी सरकार की पहल पर शासन-प्रशासन व्यवस्था बनाने में जुटा हुआ है। गुरूवार को इसी कड़ी में डीएम अरविन्द मल्लप्पा बंगारी एवं पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. की एमडी ईशा दुहन ने अधीनस्थों संग कांवड यात्रा को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण संपन्न कराने को कांवड यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने इस बीच शिवचौक, अहिल्याबाई चौक, कच्ची सड़क और मदीना चौक, सिसौना होते हुए बझेडी, बरला, छपार, पुरकाजी, भूराहेडी चैकपोस्ट तक पहुंचकर भौतिक निरीक्षण करते हुए अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुजफ्फरनगर जनपद को इस कांवड़ यात्रा का केंद्र मानते हुए अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि अब श्रावण माह प्रारंभ होने में मात्र तीन दिन शेष है। ऐसे में संबंधित विभाग एवं अधिकारी अलर्ट मोड पर आ जाएं। कांवड यात्रा को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं निर्विघ्न रूप से सम्पन्न कराना तथा शिवभक्त कांवडियों को इस बीच बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराना हम सभी का दायित्व है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि कांवड यात्रा से सम्बन्धित मार्ग पर बेरीकेडिंग, सड़कों की मरम्मत एवं विद्युत तारों का कार्य, विद्युत पोल पर शीट, ट्रांसफार्मर की बैरिकेडिंग आदि महत्वपूर्ण कार्य हर दशा में आगामी दो दिनो में पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे ताकि कांवडियों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने कहा कि कांवड शिविर बाएं ओर स्थापित किए जाए, जिससे किसी कांवडियां को रोड पार करने की कठिनाई न हो। वहीं कांवड़ यात्रा के दौरान साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखा जाए। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. की एमडी ईशा दुहन ने निरीक्षण के दौरान कांवड़ मार्ग पर विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था को दुरूस्त रखे जाने के साथ ही इस मार्ग पर ट्रांसफार्मरों की पूरी तरह बेरिकेडिंग किए जाने के साथ जर्जर तारों को समय रहते बदलने और कांवड़ मार्ग पर विशेष रूप से तारों व पोलों की अतिरिक्त सुरक्षा के प्रबंध किए जाने के निर्देश दिए, ताकि किसी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। कांवड़ यात्रा मार्ग के इस निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, एएमए जिला पंचायत समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।ी कॉलेजों में दूसजनपद में कांवड़ियों का आगमन दिन प्रतिदिन बढ़‌ता ही जा रहा है। कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयारियों में जुटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रमिक दिवस एवं बुद्ध पूर्णिमा पर एसडी पब्लिक स्कूल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी पब्लिक स्कूल जूनियर विंग मुजफ्फरनगर में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। प्रतिवर्ष 1 मई को मनाए जाने वाले इस दिवस का उद्देश्य श्रमिकों के योगदान को सम्मान देना और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना है। इस अवसर पर कक्षा

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal