रामनवमी पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया 151 कन्याओं का पूजन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर मुजफ्फरनगर में महिला सशक्तिकरण और बाल सुरक्षा को लेकर नगरपालिका परिषद् और पुलिस विभाग की एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में कन्या पूजन के साथ-साथ समाज को महिला उत्थान, सुरक्षा, शिक्षा और स्वावलंबन पर जागरूक करने का सशक्त संदेश दिया गया।
मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में कन्या पूजन एवं महिला-बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, उनकी धर्मपत्नी डॉ. नीलम राय, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और पुलिस अधीक्षक अपराध इंदु सिद्धार्थ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
रिजर्व पुलिस लाइन के मंदिर प्रांगण में विधि-विधान के साथ 151 कन्याओं और 20 लांगूर का पूजन कर उन्हें उपहार भेंट किए गए। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप अपनी पौत्री गौरवी स्वरूप और पुत्र कार्तिक स्वरूप के साथ विशेष रूप से 151 कन्याओं के लिए उपहार लेकर पहुंचीं। उन्होंने डॉ. नीलम राय, इंदु सिद्धार्थ और गौरवी स्वरूप के साथ मिलकर कन्याओं को प्रेमपूर्वक उपहार वितरित किए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बालिकाओं और उनके अभिभावकों को लघु फिल्म के माध्यम से गुड टच-बैड टच सहित महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। अधिकारियों ने समाज को बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति सजग रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।
नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अपने संबोधन में कहा कि कन्याओं का सम्मान हमारी संस्कृति की पहचान है। मिशन शक्ति जैसे अभियान समाज में जागरूकता और सुरक्षा की भावना को मजबूत करते हैं। हर बेटी को सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। समाज और प्रशासन मिलकर ही महिलाओं और बालिकाओं के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार कर सकते हैं।
एसएसपी संजय वर्मा ने कहा कि मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक कर समाज में विश्वास और सुरक्षा का वातावरण सुदृढ़ किया जा सके। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी जानसठ रूपाली राय चौधरी, प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा मकान खरीदे का विरोध, आक्रोशित लोगों ने मकान पर की तालाबंदी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला कृष्णापुरी में कुछ दिनों पूर्व हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा दो भाइयों से खरीदे मकान का मोहल्ले वालों ने विरोध करते हुए आपस में सामूहिक रूप से बैठक कर मकान की तालाबंदी कर दी। आक्रोशित मोहल्ले वालों को पुलिस भी नहीं रोक पाई। इस

कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किए

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। थाना सिविल लाइन की पुलिस टीम ने कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के फर्जी एम्प्लॉय रजिस्टे्रशन एवं ज्वाईिनंग लेटर की तीन प्रतियां, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के एप्लीकेशन फार्म की

सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सतत एवं प्रभावी निगरानी की जा रही है। थाना बुढाना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक एवं अशोभनीय पोस्ट का संज्ञान लिया गया, जिसमें एक युवक द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर अभद्र पोस्ट प्रसारित की गयी थी।

रथेड़ी में विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह झुलसी, दिल्ली रैफर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र के ग्राम रथेड़ी में एक विवाहित महिला परिवार में चल रहे गृहकेश के चलते गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे पहले जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग

MSME दिवस पर टूलकिट वितरण कार्यक्रम किया आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। MSME दिवस के अवसर पर जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र मुजफ्फरनगर एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से टूलकिट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ साथ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य

युवाओं को बचपन से ही सिखाया जाना चाहिए कि रिश्तों का टूटना जीवन का अंत नहीं है-अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने युवाओं को बचपन से ही रिश्तों का टूटना जीवन का अंत नहीं है, की सीख देने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी सिया गोयल एक संभ्रांत और पढ़े-लिखे परिवार से ताल्लुक रखती है और उसके

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal