जिला चिकित्सालय में मनाया गया राष्ट्रीय संविधान दिवस

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भुजवीर सिंह ने चिकित्सकों एवं समस्त कर्मचारियों को भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा रखने तथा उसके आदर्शों, मूल्यों एवं सिद्धांतों का अनुसरण करने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर सीएमएस डॉ. भुजवीर सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है। यह प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं बंधुत्व का अधिकार प्रदान करता है। संविधान में निहित आदर्शों का पालन करना हम सभी का नैतिक एवं संवैधानिक दायित्व है। विशेष रूप से स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े प्रत्येक कर्मचारी का कर्तव्य है कि वह बिना किसी भेदभाव के सभी मरीजों को समान एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराए।
कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. योगेंद्र तिरखा ने भारतीय संविधान के निर्माण एवं उसके ऐतिहासिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संविधान सभा ने संविधान निर्माण में 2 वर्ष, 11 माह और 18 दिन का समय लिया था। भारतीय संविधान 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत किया गया तथा 26 जनवरी 1950 को इसे पूर्ण रूप से लागू किया गया। उन्होंने संविधान की प्रमुख विशेषताओं एवं मूल सिद्धांतों की जानकारी देते हुए सभी उपस्थित लोगों को संविधान के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने संविधान में निहित मूल्यों को अपने कार्य एवं व्यवहार में अपनाने तथा देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डॉ. जावेद, डॉ. सचिन जैन, डॉ. गरिमा, डॉ. फैसल सिद्दीकी, मेट्रन रूमी पाल, अनिल कुमार, संजीव लांबा, हारून, कंचन बाला, सरिता देवी, संजय कुमार एवं सलमान सहित जिला चिकित्सालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यातायात नियमों के उल्लंघन पर 140 वाहनों के चालान, 26 वाहन सीज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में एआरटीओ (प्रशासन) निखिल शर्मा एवं एआरटीओ (प्रवर्तन) नेहा झा के नेतृत्व में परिवहन विभाग द्वारा सिडकुल, सिंहद्वार, लक्सर मार्ग एवं श्यामपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में विभिन्न अनियमितताओं पर 140

“बाल विवाह मुक्त भारत अभियान, बालिकाओं को दे रहा सम्मान”

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी महोदय श्री सुनील कुमार सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय श्री अमित कुमार के निर्देशन में “बाल विवाह मुक्त भारत” अभियान के अंतर्गत डॉ राजीव कुमार सदस्य सी डब्लू सी द्वारा केजीबीवी शाहपुर, जनपद मुज़फ्फर नगर में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ राजीव कुमार द्वारा बालिकाओं को “बाल विवाह मुक्त

पीएम मोदी से मिले निकेश अरोड़ा, AI और डिजिटल सुरक्षा पर हुई अहम चर्चा

नई दिल्ली (रिपोर्टर)। अमेरिका की प्रमुख साइबर सुरक्षा कंपनी पालो ऑल्टो नेटवर्क्स के चेयरमैन एवं सीईओ निकेश अरोड़ा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की संभावनाओं, डिजिटल तकनीक के सुरक्षित इस्तेमाल और साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। मुलाकात के बाद निकेश अरोड़ा ने प्रधानमंत्री

पीड़ित परिवार ने जमीन को कब्जामुक्त कराने की लगाई गुहार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर तहसील अंतर्गत ग्राम भोगपुर निवासी परिवार ने पुलिस और प्रशासन से जमीन पर जबरन किए गए कब्जे को हटाने की गुहार लगायी है। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए भोगपुर निवासी विनोद कुमार, अमित कुमार व मुन्नी देवी ने आरोप लगाते हुए बताया कि चकबंदी अधिकारी द्वारा मनमाने तरीके से

ज्वालापुर के पांडेवाला स्थित श्री रघुनाथ मंदिर पहंुची जूना अखाड़े के रमता पंचों की जमात

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के रमता पंचों की जमात मुरादाबाद से श्यामपुर कांगड़ी होते हुए मंगलवार देर शाम ढोल नगाडो, बैंड बाजों की ध्वनि और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ ज्वालापुर के पांडेवाला स्थित रघुनाथ मंदिर पहुंची। जमात के मंदिर पहुंचने पर धड़ा पंचायत फिराहेडियान के पदाधिकारियों और तीर्थ पुरोहितों ने जमात

बड़ी उपलब्धि: हरिद्वार की पहली अंपायर बनी आशना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार द्वारा 11 दिसम्बर से आयोजित की जा रही सीनियर डिस्ट्रिक्ट लीग में हरिद्वार की सुश्री आशना अंपायरिंग करती नजर आएंगी। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के मार्गदर्शन एवं निर्देशों पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार ने आशना को अंपायरिंग करने का अवसर प्रदान किया है। सीएएच के सचिव अमित कुमार रॉय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal