हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार लग्जरी कोचस वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियो ने उत्तराखंड के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा से मुलाकात की और उन्हें चारधाम यात्रा के दौरान आने वाली समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित कराया। ट्रेवल्स व्यवसाई राकेश गोयल ने मांग की कि सबसे पहले चारधाम यात्रा के पंजीकरण की सीमा कोविड समय में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लागू की गई थी लेकिन यह सीमा आज भी जारी है और हटाई नहीं गई है। उन्होंने इसे हटाने की मांग करते हुए कहा कि भारत के अन्य किसी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पर कोई सीमा नहीं है, जबकि चारधाम यात्रा में यह प्रतिबंध है। यह भी समाप्त किया जाना चाहिए। वही ट्रेवल्स व्यवसाय हरमोहन सिंह बबली ने मांग की कि अधिकृत ट्रैवल कंपनियों को पंजीकरण अधिकार प्रदान किए जाएं वर्तमान में पंजीकरण केंद्र सीमित समय के लिए खुले रहते हैं जिसे कई पर्यटकों को समय पर पंजीकरण कराने में कठिन होती। सुविधा के लिए सभी पंजीकरण केदो को 24 घंटे खुला रखा जाए। इस पर परिवहन मंत्री ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

मंत्री कपिल देव ने किए परिवारजनों के साथ माँ सिकरी माता के दर्शन
मोदीनगर (रिपोर्टर)। मोदीनगर प्रवास के दौरान प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने परिवारजनों के साथ माँ सिकरी माता के पावन दरबार में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना एवं दर्शन किए। इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने माता के श्रीचरणों में पुष्प अर्पित कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना






