भारत की संस्कृति को खत्म करने का वैश्विक षड्यंत्र चिंता का कारण: शांतनु जी

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी जन्मोत्सव के बीच श्री बालाजी धाम मंदिर संकीर्तन भवन मे आयोजित श्री राम कथा के चौथे दिन आचार्य श्री शांतुनु जी महाराज ने विभिन्न प्रसंगो के साथ श्री राम-सीता विवाह प्रसंग सुनाया तो श्रद्वालु आनंदित होकर झूम उठे। इस मौके पर शांतुनु महाराज ने कहा कि आप सभी सौभाग्यशाली है कि रामनॉमी के दिन श्रीराम कथा सुन रहे है।

कथा व्यास शांतुनु महाराज ने वर्तमान हालात पर भी चिंता जाहिर कि और कहा कि भारत के संस्कृति को खत्म करने का वैश्विक षड्यंत्र चल रहा है। किशोर अवस्था जीवन में सबसे मूल्यवान है,किसी भी देश की बर्बादी के लिए भोजन, भाषा, वेश की हानि कारण होती है और वह इसी मूल्यवान किशोर पीढ़ी को लक्ष्य बनाकर किया जा रहा है।भाषा हम अपनी छोड़ कर दूसरे देश की नकल कर रहे है। भाषा परिवार की अपनी हो, शिक्षा भले किसी भी भाषा में हो। भारत को बचाइए। हम बारिश को नहीं रोक सकते पर छाता से बारिश के वैसे ही श्री राम कथा सुनकर हम बच सकते है। शांतुनु महाराज ने राम-सीता विवाह प्रसंग में विदाई के समय, बेटी के पिता और माता के रिश्ते का वर्णन करते हुए कहा कि मायका मां के कारण नहीं पिता के कारण होता है, बेटी जितना पिता का ख्याल रखती है उतना बेटा नहीं रखता और विदाई की बेला पर बेटी की पीड़ा और मां-पिता पर क्या गुजरती है, अपनी बेटी को घर से विदा करते हुए पिता की तकलीफ को बताते-बताते श्री शांतुनु महाराज स्वयं अपने आंसू नहीं रोक सके। अपने प्रवचन में राम कथा को लोगों को जोड़ने का माध्यम बताते हुए कहा कि मनुष्य को अपनी वाणी हमेशा मधुर रखना चाहिए।
कथा में मुख्य रूप से व्यापारी नेता संजय मित्तल, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, डीएसपी रवि मिश्रा, राज कुमार सिंघल, देवेंद्र अरोरा,राकेश जैन, राजीव गुप्ता,नरेश गुप्ता,अंकुर अग्रवाल,जय प्रकाश, हिमांशु कौशिक सभासद, रमेश बंसल, रविंद्र जैन, अंकुश अग्रवाल, हरी शंकर तायल, सुनील तायल, नितिन संगल,विजय बंसल, विभोर तायल, शशांक राणा अमित गुप्ता जेपी गोयल, रजत गोयल, अमन गोयल, रजत राठी सहित काफी संख्या मे श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal