विकसित भारत, युवा संसद- 2026″ का सफल आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज में “आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के पश्चात लोकतंत्र के लिए सीख” विषय पर “विकसित भारत- युवा संसद 2026 “का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चौ योगराज सिंह पूर्व मंत्री द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं सरस्वती गान प्रस्तुत किया गया, जिसने कार्यक्रम को गरिमामय वातावरण प्रदान किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभा शर्मा जिला युवा अधिकारी एवं डॉ. रामकुमार (एम०एसयू- एनएसएस समन्वयक) उपस्थित रहे। अन्य अतिथियों में डॉ. अरुण कुमार, अमित कुमार, डॉ केपी मालिक ,डॉ आर के सिंह, डॉ गिरिराज किशोर उपस्थित रहे।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. के.पी. सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया तथा लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का सफल आयोजन जिला नोडल अधिकारी डॉ. हरिशंकर राठौर के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के रूप में डॉ. माधुरी सिंह (सीनियर सिविल एडवोकेट), डॉ. जगराज सिंह तोमर, डॉ. हरेंद्र सिंह सिरोही, डॉ. सुरेन्द्र वीर सिंह तथा डॉ. अजीत पाल सिंह सिरोही उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल द्वारा विभिन्न महाविद्यालयों से आए कुल 15 प्रतिभागियों के प्रस्तुतिकरण का मूल्यांकन किया गया। निर्णायक मंडल द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर छह विद्यार्थियों का चयन किया गया।
अक्षय कुमार—एसडी कॉलेज, अंजलि बालियान — चौधरी छोटूराम कॉलेज, इकरा — श्रीराम कॉलेज, हार्दिक रघुवंशी, अनुज और शंकर — चौधरी छोटूराम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर के नाम शामिल हैं।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. ओमबीर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया तथा कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. निधि लूथरा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लोकतंत्र की मजबूती एवं आपातकाल के ऐतिहासिक अनुभवों से प्राप्त सीखों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। यह आयोजन विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी सिद्ध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal