स्मार्ट मीटर में बैलेंस फिर भी घर की बत्ती गुल, अफसर मौन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था को सुचारु करने के साथ ही विभाग के बढ़ते लाइन लास को समाप्त करने की दिशा में शुरू किए गए प्रयास बेमानी साबित हो रहे हैं। कहना गलत न होगा कि वर्तमान परिवेश में स्मार्ट मीटर को न तो उपभोक्ता समझ पा रहे है और यूपी पावर कारपोरेशन के अधिकारियों को भी इसकी जानकारी नहीं है। इस जालंत मुद्दे को लेकर बीते दिनों नगर विधायक और प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी बाकायदा कैंप लगाकर स्मार्ट मीटर की समस्या का समाधान किए जाने का दावा किया था, लेकिन इसके परिणाम सबके सामने है। स्मार्ट मीटर में रिचार्ज न होने के कारण प्रति दिन सैकडों उपभोक्ताओं की बिजली कट रही है, लेकिन समस्या का समाधान होता दूर तक नहीं दिखाई देता। ऐसे हालातो में विद्युत आपूर्ति और बकाया धनराशि को बताने वाला पोर्टल दम तोड़ चुका है, इसके बारे में विभागीय अधिकारियों को कोई जानकारी ही नहीं। आए दिन विद्युत विभाग के दफ्तरों पर ऐसे हालातो में उपभोक्ताओं की लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है। एक मामला ऐसा प्रकाश में आया जिनका स्मार्ट मीटर रिचार्ज है और फिर भी उनकी बिजली 25 मार्च से गायब है। अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है।

जी हां, हम बात कर रहे हैं मुजफ्फरनगर शहर के वार्ड 19 मौहल्ला कृष्णापुरी निवासी रेखा मित्तल पत्नी स्वर्गीय शिव कुमार मित्तल की, जिनके यहां पर स्मार्ट मीटर लगा हुआ है। वहीं छत पर पीएम सूर्य ऊर्जा घर के अंतर्गत पैनल भी लगा हुआ है। स्मार्ट मीटर में करीब 1475.27 रुपए का रिचार्ज है। इसके बावजूद भी 25 मार्च को दोपहर 12 बजे उनकी बिजली कट गई। बिजली कटे हुए दो दिन पूरे हो गए है, लेकिन कोई अधिकारी यह बताने के लिए तैयार नहीं है कि स्मार्ट मीटर में बैलेंस होने के बाद भी बिजली क्यो कटी है। सब जगह शिकायत के बाद स्मार्ट मीटर की कंपनी के सुपरवाइजर अब्दुल कादिर का फोन लगातार मिला रहे हैं। पीडिता का कहना है कि उनके द्वारा फोन नहीं उठाया जा रहा है। वार्ड सभासद योगेश मित्तल ने बताया कि विद्युत विभाग के अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। रेखा के घर पर पिछले दो दिनों से अंधेरा छाया हुआ है। पावर कार्पोरेशन द्वारा उनकी कोई सहायता नहीं की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal