मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन महासम्मेलन के बूते योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री व ड्रग विभाग के उच्च अधिकारियों के समक्ष दवा व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए संगठन को मजबूत करने का काम करेगी।
आज मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ज़िला परिषद मार्केट के प्रांगण में प्रमोद मेडिकल एजेंसी पर एक सभा का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के समस्त दवा व्यापारियों के साथ कैमिस्ट महासम्मेलन आयोजन करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में जनपद के सभी कैमिस्ट साथियों को आमंत्रित किया जाएगा। जिसमें कैमिस्टों की हर समस्या का समाधान कराने की कोशिश की जाएगी। जिसमें ड्रग विभाग के उच्च अधिकारियों व कैबिनेट मंत्री को आमंत्रित किए जाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर मुख्यतः जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान, संस्थापक चेयरमैन प्रमोद मित्तल, दिव्य प्रताप सोलंकी, सतीश तायल, मुकेश सोम, मनोज गर्ग, संजीव वर्मा, पंकज तनेजा,काकु आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप
हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस






