पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी: 5.30 रुपये के उछाल से मचा हड़कंप

Share :

नई दिल्ली (एजेंसी)। पेट्रोल-डीजल कीमत बढ़ोतरी ने देशभर में हलचल मचा दी है। ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच ईंधन सप्लाई प्रभावित होने से पेट्रोल 5.30 रुपये प्रति लीटर और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। इसके बाद कई राज्यों में लोग पेट्रोल पंपों पर उमड़ पड़े हैं और लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। देश की सबसे बड़ी प्राइवेट तेल कंपनी नायरा एनर्जी ने कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस फैसले का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है।
ईरान युद्ध के चलते वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित हुई है, जिससे भारत में ईंधन संकट की आशंका बढ़ गई है। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज लगभग बंद होने की स्थिति में है। इसके अलावा ऊर्जा से जुड़े ठिकानों पर हमलों ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। इसका असर वैश्विक तेल सप्लाई पर पड़ा है, जिसका सीधा असर भारत में कीमतों पर दिख रहा है। ईंधन की कमी की अफवाहों के बाद असम के गुवाहाटी समेत कई राज्यों में पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखी गई। लोग टंकियां फुल कराने के लिए लाइन में खड़े, कई जगहों पर घंटों इंतजार, एलपीजी डिपो पर भी लंबी कतारें हालांकि सरकार ने बार-बार स्पष्ट किया है कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है। टियर-1 शहरों में हैदराबाद सबसे महंगा शहर बनकर सामने आया है। यहां गुरुवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतें उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। पेट्रोल की कीमतें: हैदराबाद: 107.46, कोलकाता: 105.41, नई दिल्ली: 94.77 डीजल की कीमतें: हैदराबाद: 95.70, चेन्नई: 92.39, नई दिल्ली: 87.67 AIMIM प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने इस संकट को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।
रूस के साथ यह संकट ऐसे समय आया है जब ईरान युद्ध के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गई हैं। गुरुवार को ब्रेंट ऑयल में करीब 2 फीसदी की तेजी आई। इस तेजी के साथ यह प्रति बैरल 104 डॉलर के पार चला गया। वहीं अमेरिकी ऑयल (WTI) में भी करीब 2 फीसदी की वृद्धि हुई और यह प्रति बैरल 92 डॉलर के ऊपर था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा मकान खरीदे का विरोध, आक्रोशित लोगों ने मकान पर की तालाबंदी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला कृष्णापुरी में कुछ दिनों पूर्व हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा दो भाइयों से खरीदे मकान का मोहल्ले वालों ने विरोध करते हुए आपस में सामूहिक रूप से बैठक कर मकान की तालाबंदी कर दी। आक्रोशित मोहल्ले वालों को पुलिस भी नहीं रोक पाई। इस

कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किए

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। थाना सिविल लाइन की पुलिस टीम ने कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के फर्जी एम्प्लॉय रजिस्टे्रशन एवं ज्वाईिनंग लेटर की तीन प्रतियां, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के एप्लीकेशन फार्म की

सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सतत एवं प्रभावी निगरानी की जा रही है। थाना बुढाना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक एवं अशोभनीय पोस्ट का संज्ञान लिया गया, जिसमें एक युवक द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर अभद्र पोस्ट प्रसारित की गयी थी।

रथेड़ी में विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह झुलसी, दिल्ली रैफर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र के ग्राम रथेड़ी में एक विवाहित महिला परिवार में चल रहे गृहकेश के चलते गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे पहले जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग

MSME दिवस पर टूलकिट वितरण कार्यक्रम किया आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। MSME दिवस के अवसर पर जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र मुजफ्फरनगर एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से टूलकिट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ साथ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य

युवाओं को बचपन से ही सिखाया जाना चाहिए कि रिश्तों का टूटना जीवन का अंत नहीं है-अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने युवाओं को बचपन से ही रिश्तों का टूटना जीवन का अंत नहीं है, की सीख देने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी सिया गोयल एक संभ्रांत और पढ़े-लिखे परिवार से ताल्लुक रखती है और उसके

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal