उत्तर प्रदेश सरकार-नवनिर्माण के 9 वर्ष की उपलब्धियों का मनाया जश्न

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नौ दिवसीय कार्यक्रम के समापन समारोह का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मुजफ्फरनगर (आईटीआई) के अटल सभागार में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास एवं उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉo वीरपाल निर्वाल एवं जिलाधिकारी उमेश मिश्रा,ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ।
इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश के विकास को नई गति दे रहा है। उन्होने कहा कि देश के माननीय प्रधानमंत्री जी एवं म प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में विगत 9 वर्षों में प्रदेश की अर्थव्यवस्था और इन्फ्रास्ट्रक्चर को लगातार मजबूती प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के बाद प्रदेश सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, विद्युत, व्यवसायिक, रोजगार आदि हर क्षेत्र मे विकास किया है। मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व वाली सरकार में लगातार विकास हो रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में समाज के सभी वर्गों का उत्थान एवं विकास कर रही है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री गजेंद्र कुमार ने नौ दिवस में किए विभिन्न कार्यक्रमों से अवगत कराया।


मंत्री व जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, अपर जिलाधिकारी गजेंद्र कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शक्ति शरण श्रीवास्तव ने सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर एक जनपद एक उत्पाद योजना के अंतर्गत 5 लाभार्थियों को टूल किट तथा उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत 03 बालक बालिकाओं को लैपटॉप, खादी तथा ग्रामोद्योग विभाग द्वारा 02 पौप्कोर्न बनाने वाली मशीन एवं उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड द्वारा संचालित योजना के अंतर्गत लाभार्थीयो को टूल किट,का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा किया गया। सूचना विभाग द्वारा प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के संबंध में गणमान्य नागरिकों को किया गया प्रचार साहित्य वितरण तथा सांस्कृतिक दल द्वारा गीत नाट्य प्रस्तुत किया तथा विभिन्न विद्यालय की छात्राओं के द्वारा गीत व व नाट्य प्रस्तुत किए गए।
आईटीआई प्रांगण में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई, चित्र प्रदर्शनी/ स्टॉल में अपने अपने विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं की जन सामान्य को जानकारी उपलब्ध करायी गई जनकल्याणकारी योजनाओं के विभिन्न स्टॉल का राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण एवं अन्य अधिकारियों ने अवलोकन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal