दीप महायज्ञ के साथ सादगी से मनाया गया डॉ. चिन्मय पण्ड्या का 50वां जन्मदिन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या का 50वां जन्मदिन अखिल विश्व गायत्री परिवार के मुख्यालय शांतिकुंज में गायत्री दीपमहायज्ञ के साथ सादगीपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार प्रमुखद्वय डॉ. प्रणव पण्ड्या एवं शैल दीदी के मार्गदर्शन में दीपयज्ञ का आयोजन हुआ। यज्ञ में सर्वशक्तिमान गायत्री माता से डॉ. चिन्मय पण्ड्या के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की गई, वहीं वरिष्ठजनों ने उन्हें शुभाशीष प्रदान किया।
उल्लेखनीय है कि डॉ. पण्ड्या लंदन के प्रतिष्ठित कॉलेज से एमआरसीपी (साइको) की उपाधि प्राप्त करने के बाद देश सेवा के उद्देश्य से भारत लौटे। वे भटके हुए युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोडऩे के लिए निरंतर कार्यरत हैं। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त अनेक सम्मान और उपाधियों को वे गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं को समर्पित कर चुके हैं। उनका मानना है कि पूज्य गुरुदेव के कार्यों में जो आनंद मिलता है, वह अन्यत्र दुर्लभ है। इस अवसर पर शांतिकुंज के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए परिजन उपस्थित रहे। देसंविवि परिवार ने भी जन्मदिन हेतु अपनी शुभकामनाएँ दी।
इसी क्रम में रामनवमी के अवसर पर शांतिकुंज में सूर्योदय से सूर्यास्त तक विश्व बंधुत्व की भावना और भगवान श्रीराम की मर्यादाओं के प्रसार हेतु गायत्री महामंत्र का सामूहिक जप भी आयोजित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा मकान खरीदे का विरोध, आक्रोशित लोगों ने मकान पर की तालाबंदी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला कृष्णापुरी में कुछ दिनों पूर्व हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा दो भाइयों से खरीदे मकान का मोहल्ले वालों ने विरोध करते हुए आपस में सामूहिक रूप से बैठक कर मकान की तालाबंदी कर दी। आक्रोशित मोहल्ले वालों को पुलिस भी नहीं रोक पाई। इस

कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किए

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। थाना सिविल लाइन की पुलिस टीम ने कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के फर्जी एम्प्लॉय रजिस्टे्रशन एवं ज्वाईिनंग लेटर की तीन प्रतियां, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के एप्लीकेशन फार्म की

सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सतत एवं प्रभावी निगरानी की जा रही है। थाना बुढाना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक एवं अशोभनीय पोस्ट का संज्ञान लिया गया, जिसमें एक युवक द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर अभद्र पोस्ट प्रसारित की गयी थी।

रथेड़ी में विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह झुलसी, दिल्ली रैफर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र के ग्राम रथेड़ी में एक विवाहित महिला परिवार में चल रहे गृहकेश के चलते गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे पहले जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग

MSME दिवस पर टूलकिट वितरण कार्यक्रम किया आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। MSME दिवस के अवसर पर जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र मुजफ्फरनगर एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से टूलकिट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ साथ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य

युवाओं को बचपन से ही सिखाया जाना चाहिए कि रिश्तों का टूटना जीवन का अंत नहीं है-अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने युवाओं को बचपन से ही रिश्तों का टूटना जीवन का अंत नहीं है, की सीख देने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी सिया गोयल एक संभ्रांत और पढ़े-लिखे परिवार से ताल्लुक रखती है और उसके

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal