बिजली कटौती से मंदी की मार झेल रहे व्यापारियों पर पड़ रही दोहरी मार-मृदुल कौशिक

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अघोषित बिजली कटौती किए जाने के विरोध में व्यापारियों ने न्यू हरिद्वार चंद्राचार्य चौक व्यापार मंडल के अध्यक्ष मृदुल कौशिक के संयोजन में चंद्राचार्य चौक पर एकत्र होकर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष मृदुल कौशिक ने कहा कि व्यापारी पहले से ही मंदी की मार झेल रहे हैं। बिजली विभाग द्वारा अघोषित बिजली कटौती किए जाने से व्यापारियों पर दोहरी मार पड़ रही है। मध्य हरिद्वार क्षेत्र में रोजाना घंटों के हिसाब से अघोषित बिजली कटौती जा रही है। भारी भरकम बिजली बिलों का भुगतान करने के बावजूद बिजली नहीं मिल रही है। बिजली जाने पर काम पूरी तरह ठप्प हो जाता है। बिजली जाने का कारण भी स्पष्ट नहीं किया जा रहा है। मृदुल कौशिक ने कहा कि फोन करने पर विभाग के अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं। व्यापारियों का एवं आमजन का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डीजल महंगा होने के कारण व्यापारी जनरेटर भी नहीं चला पा रहे हैं। यदि बिजली विभाग के अधिकारियों ने अपनी कार्यशैली नहीं बदली और अघोषित बिजली कटौती बंद नहीं की गयी तो विभाग के दफ्तरों पर तालाबंदी कर और पुतला फूंक कर विरोध जताया जाएगा। महामंत्री दीपक अग्रवाल एवं अनूप सिंह सिद्धू ने कहा कि ऊर्जा प्रदेश में बिजली संकट से व्यापारी हताश और निराश हैं। प्रदर्शन करने वालों में अनूपसिंह सिद्धू, दीपक अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, सचिन गुप्ता, मयंक शर्मा, उपेंद्र शर्मा, अंकुश गोयल, विनोद कुमार, यश गुलाटी, संजीव कुमार, राजेश कुमार, कपिल कुमार, हिमांशु सैनी, सुशील कुमार, संदीप कौशिक आदि व्यापारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal