बहादराबाद में ‘4 साल बेमिसाल’ शिविर पर उठे सवाल, कई विभाग रहे नदारद

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार के बहादराबाद ब्लॉक परिसर में बुधवार को सरकार के ‘4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर व्यवस्था और जनभागीदारी के लिहाज से अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर सका। शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना था, लेकिन मौके पर दिखी अव्यवस्था और विभागों की अनुपस्थिति ने इसकी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए। शिविर में कुल पांच शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से केवल दो का ही मौके पर निस्तारण हो पाया। शेष तीन शिकायतों से संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित ही नहीं थे, जिसके चलते शिकायतकर्ताओं को निराश होकर लौटना पड़ा।
बच्चों की सुरक्षा प्रमुख मुद्दा बना रहा। शिविर में इब्राहिमपुर निवासी संजय कुमार ने राजकीय जूनियर हाई स्कूल के सामने रजवाहे पर पुलिया निर्माण की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को रोजाना खतरे का सामना करना पड़ता है और कई बार बच्चे गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। उन्होंने इस समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की।
कम भागीदारी ने सवाल खड़े किए। जनसुनवाई में बेहद कम संख्या में शिकायतें आने से यह सवाल भी उठने लगा है कि क्या शिविर की जानकारी आम लोगों तक सही तरीके से नहीं पहुंच पाई, या फिर लोगों का ऐसे कार्यक्रमों से भरोसा कम होता जा रहा है। शिविर में सिंचाई, आपदा प्रबंधन, राजस्व और ग्राम विकास विभाग से जुड़ी शिकायतें सामने आईं, लेकिन कई विभागों के अधिकारियों की गैरमौजूदगी ने व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। इससे स्पष्ट हुआ कि समन्वय और तैयारी के स्तर पर कमी रही।
जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में आदेश चौहान, देशराज कर्णवाल, जगपाल चौहान सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे, लेकिन विभागीय उपस्थिति अधूरी रहने से शिविर का उद्देश्य पूरी तरह सफल नहीं हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal