श्री गंगा सभा के पूर्व अध्यक्ष ने उठाए अर्द्धकुंभ को कुंभ के रूप में मनाने पर सवाल

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री गंगा सभा के पूर्व अध्यक्ष एवं मेला प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी ने अर्द्ध कुंभ मेले को कुंभ मेले के रूप में मनाए जाने पर सवाल खड़े किए हैं। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए अशोक त्रिपाठी ने कहा कि अर्द्ध्र्रकुंभ को कुंभ घोषित करना धार्मिक, सांस्कृतिक, पौराणिक और ऐतिहासिक परंपरांओं का उल्लंघन है। धार्मिक ग्रथों में भी कुंभ और अर्द्धकुंभ का उल्लेख है। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला प्रत्येक 12 वर्ष बाद बनने वाले विशेष खगोलीय और ज्योतिषीय मुर्हत के आधार पर आयोजित किया जाता है। अर्द्धकुंभ को कुंभ के रूप में दिव्य व भव्य स्वरूप में आयोजित करने की तैयारियां की जा रही है। कुंभ जैसी अवस्थापना सुविधाएं विकसित करने से उन्हें कोई ऐतराज नहीं है। अवस्थापना सुविधाएं विकसित करना सरकार और प्रशासन का काम भी है। लेकिन कृत्रिम साधनों से कुंभ के लिए जरूरी खगोलीय व ज्योतिषीय संयोग तथा मुर्हत का निर्माण नहीं किया जा सकता है। समुद्र मंथन जैसी घटनाएं कुंभ के आयोजन से जुड़ी हैं। धार्मिक और पौराणिक मान्यताओं से किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए। कुंभ और अर्द्धकुंभ के आयोजन में परिवर्तन का अधिकारी किसी को नहीं है। इसलिए मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को अर्द्धकुंभ को कुंभ के रूप में आयोजित करने के निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए।
पूर्व अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी ने कहा कि अर्द्धकुंभ को कुंभ के रूप में आयोजित करने का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना बताया जा रहा है। कुंभ और अर्द्धकुंभ धार्मिक पर्व हैं और हरिद्वार की विश्व में पहचान तीर्थ के रूप में है। लोग गंगा के प्रति श्रद्धा लेकर तीर्थाटन के लिए हरिद्वार आते हैं, पर्यटन के लिए नहीं। हरिद्वार की दिव्यता गंगा जल के प्रवाह से है। कृत्रिम संसाधनों से दिव्यता उत्पन्न नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार के पर्यटन स्थल बनने से अनेक विसंगतियां उत्पन्न होंगी। जिसका सबसे अधिक नुकसान हरिद्वार के पुरोहित समाज और संत समाज को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal