बिशनपुर कुंडी मारपीट मामले में दूसरे पक्ष पर मुकदमा दर्ज, आधा दर्जन नामजद

Share :

हरिद्वार/पथरी (रिपोर्टर)। बिशनपुर कुंडी गांव में होली के दौरान दो पक्षों के बीच हुई खूनी भिड़ंत मामले में पथरी पुलिस ने दूसरे पक्ष के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर छह धाराओं में आधा दर्जन नामजद आरोपियों समेत 30 से 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पथरी थाना पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित उमाकांत ने बताया कि वह अपने परिजनों के साथ होली का त्योहार मना रहा था। इसी दौरान उनका एक रिश्तेदार गांव में उनसे मिलने आ रहा था। आरोप है कि रास्ते में कुछ दबंग किस्म के लोगों ने उसे बेवजह रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। उमाकांत के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने पर वह अपने परिजनों के साथ रिश्तेदार को बचाने के लिए मौके पर पहुंचे। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद संदीप पुत्र नत्थू, हर्ष पुत्र सतपाल, दीपक पुत्र पवन, रामपाल, अमित पुत्र अमरपाल, लक्ष्मण पुत्र ओमपाल और मोटी पुत्र मुकेश सहित 30 से 35 अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान हमले के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची संजो पुत्री सतीश, जो गर्भवती बताई जा रही है, पर पथराव किया गया, जिससे उसका गर्भपात भी हो गया और वह घायल हुई, वहीं जसवीर पुत्र नंदकिशोर का हाथ टूट गया। उमाकांत ने खुद के गंभीर रूप से घायल होने की बात कही है। इसके अलावा संतोष पत्नी रामनिवास, पवन पुत्र बंसी, चंचल समेत कई अन्य लोगों के चोटिल होने की जानकारी दी गई है। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा मकान खरीदे का विरोध, आक्रोशित लोगों ने मकान पर की तालाबंदी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला कृष्णापुरी में कुछ दिनों पूर्व हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा दो भाइयों से खरीदे मकान का मोहल्ले वालों ने विरोध करते हुए आपस में सामूहिक रूप से बैठक कर मकान की तालाबंदी कर दी। आक्रोशित मोहल्ले वालों को पुलिस भी नहीं रोक पाई। इस

कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किए

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। थाना सिविल लाइन की पुलिस टीम ने कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के फर्जी एम्प्लॉय रजिस्टे्रशन एवं ज्वाईिनंग लेटर की तीन प्रतियां, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के एप्लीकेशन फार्म की

सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सतत एवं प्रभावी निगरानी की जा रही है। थाना बुढाना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक एवं अशोभनीय पोस्ट का संज्ञान लिया गया, जिसमें एक युवक द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर अभद्र पोस्ट प्रसारित की गयी थी।

रथेड़ी में विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह झुलसी, दिल्ली रैफर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र के ग्राम रथेड़ी में एक विवाहित महिला परिवार में चल रहे गृहकेश के चलते गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे पहले जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग

MSME दिवस पर टूलकिट वितरण कार्यक्रम किया आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। MSME दिवस के अवसर पर जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र मुजफ्फरनगर एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से टूलकिट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ साथ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य

युवाओं को बचपन से ही सिखाया जाना चाहिए कि रिश्तों का टूटना जीवन का अंत नहीं है-अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने युवाओं को बचपन से ही रिश्तों का टूटना जीवन का अंत नहीं है, की सीख देने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी सिया गोयल एक संभ्रांत और पढ़े-लिखे परिवार से ताल्लुक रखती है और उसके

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal