उत्तराखंड मंत्रिमंडल का विस्तार, मिले 5 नए मंत्री; राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Share :

देहरादून/हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड में धामी मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार शुक्रवार को 5 नये मंत्रियों को शपथ दिलाए जाने के साथ हो गया। राजभवन में आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल रिटा. गुरमीत सिंह व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में मदन कौशिक हरिद्वार, प्रदीप बत्रा रुड़की, भरत चौधरी रुद्रप्रयाग, खजान दास देहरादून और राम सिंह कैड़ा नैनीताल को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नवनियुक्त मंत्रियों को देर शाम तक पोर्टफोलियो बांटे जाने की संभावना है। अब मंत्रिमंडल में सीएम समेत 12 सदस्य हो गए हैं।
नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक व्यापार करने के साथ सक्रिय राजनीति में आए। उन्होंने विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, जिला भाजपा से लेकर प्रदेश अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर कार्य किया। वर्ष 2002 में वह पहली बार हरिद्वार विस क्षेत्र से चुनाव जीतकर विधानसभा में पहुंचे। वर्ष 2007 से 2012 तक गठित मंत्रिमंडल में विद्यालयी शिक्षा, गन्ना विकास, चीनी उद्योग, आबकारी, नगर विकास, पर्यटन, संस्कृत, शिक्षा, गन्ना विकास एंव वाह्य सहायतित परियोजना मंत्री रहे। मूलरूप से ग्राम इमलीखेड़ा निवासी मदन कौशिक हरिद्वार से लगातार 5 बार से विधायक चुने गए हैं। यही नहीं, उनकी सांगठनिक क्षमता को देखते हुए 2012 में उन्हें पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व मुख्य सचेतक की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी दौरान वह विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष भी रहे। भाजपा की त्रिवेंद्र सरकार में वह कैबिनेट मंत्री थे और सरकार के प्रवक्ता का दायित्व भी निभाया। इसके अलावा संगठन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
वहीं दूसरी ओर रुडकी नगर विधायक प्रदीप बत्रा को कैबिनेट मंत्री के रूप में राज्यपाल ने शपथ दिला दी। नगर विधायक प्रदीप बत्रा अपने सौम्य व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। वर्ष 2007 में पहली बार रुड़की में नगर पालिका के चुनाव जीते। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। वर्ष 2012 में वह कांग्रेस के टिकट पर पहली बार विधानसभा चुनाव में उतरे और दो बार के भाजपा विधायक सुरेश चंद्र जैन को शिकस्त दी। इसके बाद प्रदेश में हुए दल बदल के दौरान विधायक प्रदीप बत्रा भाजपा में शामिल हो गए। इसके बाद 2017 एवं 2022 में भाजपा के टिकट से चुनाव जीते है। रुड़की में उनकी पहचान मिठाई कारोबारी के रूप में है। प्रकाश स्वीट्स व होटल है। इसके अलावा डीपीएस स्कूल में उनके शेयर हैं व हरिद्वार रोड बाईपास पर पेट्रोल पंप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal