मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सदर ब्लाक क्षेत्र में स्थित मधुर मिलन बैंकट हॉल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 66 जोड़ों की शादी बड़े धूमधाम के साथ हुई है। कार्यक्रम में पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निवाल और ब्लॉक प्रमुख अमित चौधरी ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया है। सदर ब्लॉक के 50 जोड़ों की शादी हुई है। जिसमें 29 हिंदू जोड़े और 21 मुस्लिम जोड़े शामिल है। हिंदू जोड़ों का वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ शादी हुई है। वही 21 जोड़ों का निकाह कराया गया है। वही जानसठ नगर पंचायत और मीरापुर नगर पंचायत के जोड़ों की भी यहीं पर शादी हुई है। नगर पंचायत जानसठ के पांच जोड़ जिसमें चार हिंदू जोड़े और एक मुस्लिम जोड़े की शादी हुई है। मीरापुर नगर पंचायत के 11 जोड़ों की शादी हुई है, जिसमें तीन हिंदू और आठ मुस्लिम जोड़े हैं। कार्यक्रम में अच्छे भोजन की व्यवस्था रही। प्रत्येक बेटी के खाते में कन्यादान के रूप में 60 हजार की धनराशि पहुंची है। नव विवाहित जोड़े को योजना के तहत अन्य सामान भी दिया गया है।

आयकर विभाग की कार्रवाई में बिंदल्स पेपर्स मिल्स समूह के परिसरों पर तलाशी जारी, करोड़ों की नकदी व आभूषण बरामद
मुजफ्फरनगर/बिजनौर। आयकर विभाग द्वारा मेसर्स बिंदल्स पेपर्स मिल्स लिमिटेड तथा उसके निदेशकों और समूह से संबद्ध अन्य संस्थाओं के मामलों में आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 132 के अंतर्गत 18 मार्च 2026 को तलाशी एवं जब्ती की कार्रवाई शुरू की गई, जो समूह के अधिकांश परिसरों पर अभी भी जारी है। समूह की कई कंपनियों






