मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री श्याम ने कराया है श्याम ही संभालेंगे के जय घोष के बीच श्याम प्रेमियों द्वारा आगामी 21 मार्च दिन शनिवार से 23 मार्च तक (तीन दिवसीय) श्री श्याम पधारो महारे गाँव-2 उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जायेगा। 21 मार्च 2026 को दोपहर १२ बजे श्याम नाम की महेंदी उत्सव का आयोजन रामलीला भवन निकट मंडी कोतवाली में किया गया है जिसमें सभी श्याम प्रेमियों को श्याम नाम की महंदी लगेगी उसके बाद शाम को 7.15 बजे से राधा रानी जी संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। श्याम बाबा के महोत्सव की शोभा बढ़ाने के लिए इस बार दीपेश सुनेजा एवं मनीष चौहान (मौज फकीरा दी) आ रहे है, जो सूंदर भजनों से रिझाएंगे एवं पवन सानिन्द्ये आचार्य गोस्वामी श्रीहित नवनीत लाल शशि जी महाराज देवबंद से पधार रहे है। आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए पदाधिकारियों ने बताया कि रविवार 22 मार्च को भव्य एवं विशाल संकीर्तन का आयोजन श्याम प्रेमियों द्वारा नई मंडी रामलीला भवन निकट नई मंडी कोतवाली में किया जायेगा जिसमे अब कि बार पहली बार आप को अलग तरह का दरबार देखने को मिलेगा एवं पंडाल व्यवस्था भी बिल्कुल अलग होगी एवं भजन गायक कोलकाता से संजू शर्मा, दिल्ली से ऋतू पांचाल एवं कोलकाता से ईशा शर्मा, म्यूजिकल ग्रुप नरेश पुनिया दिल्ली से आकर आप को एवं बाबा को रिझाएंगे। उन्होंने बताया कि 23 मार्च (सोमवार) को दीदी रजनी राजस्थानी (जयपुर), भैया अभिषेक नामा (जयपुर) से आकर आप को एवं बाबा को रिझाएंगे जिसमे पहली बार लाइव 35MM कोलकाता से मुज़फ्फरनगर में आ रहा है। पावन सान्निध्य गुरु जी सुरेश चंद गुप्ता (पहाड़गंज वाले), अनमोल अग्रवाल (षड़पोत्र श्यामलीन श्याम बहादुर जी महाराज रेवाड़ी। एवं देवेंद्र पुजारी (चुलकाना धाम) से पधार रहे है। नवरात्रों के पावन दिनों में माता शाकुम्बरी देवी का भव्य एवं सुन्दर दरबार के दर्शन मुज़फ्फरनगर में पहली बार आपको कीर्तन में मिलेंगे।

हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा मकान खरीदे का विरोध, आक्रोशित लोगों ने मकान पर की तालाबंदी
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला कृष्णापुरी में कुछ दिनों पूर्व हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा दो भाइयों से खरीदे मकान का मोहल्ले वालों ने विरोध करते हुए आपस में सामूहिक रूप से बैठक कर मकान की तालाबंदी कर दी। आक्रोशित मोहल्ले वालों को पुलिस भी नहीं रोक पाई। इस






