मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किये श्रीराम कॉलेज के छात्र- छात्राओं को टेबलेट वितरित

Share :

मुजफ्फरनगर। नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार मे राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने आज अपनी विधानसभा मुज़फ्फरनगर (सदर) के श्रीराम कॉलेज मे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कल्याणकारी “Digi शक्ति- स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना” के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को टेबलेट वितरित कर इसके माध्यम से जीवन मे आगे बढ़ने व उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी।

राज्यमंत्री कपिल देव ने कहा कि डिजिटल पहुंच, डिजिटल समावेशन, डिजिटल सशक्तिकरण और डिजिटल विभाजन को पाटकर भारत को डिजिटल रूप से सशक्त समाज और ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था में बदलने की दृष्टि से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में डिजिटल इंडिया कार्यक्रम प्रभावी ढंग से चल रहा है उन्होंने कहा कि अब सरकार विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से पढ़ाई करने के लिए टैबलेट व स्मार्ट फोन वितरित करने का काम कर रही है। जिस प्रकार प्रदेश सरकार ने फोन देकर छात्र-छात्राओं को तकनीकी व डिजिटल रूप से मजबूत किया है उसी प्रकार छात्र छात्राएं भी प्रदेश व देश को मजबूत करेंगे।उन्होंने आगे बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ युवाओं के भविष्य को लेकर काफी चिंतित रहते हैं। भाजपा की सरकार में बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने का सतत प्रयास जारी है। ऐसे में हम सभी विद्यार्थियों से अनुरोध करते हैं कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें, बच्चों के पढ़ाई में टेबलेट और स्मार्टफोन का काफी रोल होता है। इसकी मदद से सभी विद्यार्थी शिक्षा के नए आयामों को हासिल कर सकेंगे। उन्होंने आगे बताया कि टेबलेट वितरण के दौरान हमने नौजवानों से बात की और देखा कि जिस तरीके से नौजवानों के अंदर योगी सरकार के प्रति विश्वास का भाव है। यह एक ऐसा भाव है जो उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के रूप में एक ऐसा मुख्यमंत्री है जो सही मायनों में नौजवानों के तरक्की के लिए, उनके शिक्षा के लिए और उनके रोजगार के लिए काम कर रहे है।राज्यमंत्री के हाथों टेबलेट पाकर सभी बच्चों के चेहरे खिल उठे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के सांसद हरेंद्र मलिक ने किया मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक ने रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और लंबित विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने पर चर्चा की। बैठक में रेलवे स्टेशन के विस्तार, यात्री सुविधाओं और नई मंडी क्षेत्र को रेलवे स्टेशन

श्री बालाजी धाम मंदिर में पुरुषोत्तम मास में आयोजित अखंड हरिनाम कीर्तन पाठ का विधिवत समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास में 17 मई से15 जून तक सीताराम मंदिर में अखंड हरिनाम “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” महामन्त्र जाप का भव्य आयोजन अध्यक्ष हरिशंकर तायल की देखरेख में किया गया। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या को इस पूरे एक महीने तक चले आयोजन का

एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में एक भव्य पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने किया नवागत ईओ का स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश शाखा नगर पालिका परिपद, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बृजमोहन एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के नवांतुग अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को पालिका का कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष में पुष्पगुच्छ (बुके) एवं मिष्ठान आदि देकर अपनी शुभकमानाएं प्रस्तुत की। इस दौरान पालिका के समस्त

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal