आगामी 17 अप्रैल को नगर में धूमधाम से निकलेगी भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भगवान श्री परशुराम जी जन्मोत्सव समारोह समिति द्वारा भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विचार-विमर्श के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक श्री दिव्य आश्रम योग केंद्र राधिका पुरम में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पूज्य श्री भगवान आश्रम महाराज जी तथा संचालन संजय मिश्रा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्रह्मप्रकाश शर्मा, शरणदीप कौशिक, अमित शास्त्री, अमित वत्स, एस. चंद्रशेखर शर्मा, महेश्वर, अरुण मिश्रा, राधेश्याम त्यागी, कमलकांत राणा, लक्ष्मण पंडित, संदीप शर्मा, हरीश गौतम, सुरेंद्र शर्मा, सुभाष शर्मा, रवि शर्मा, रमन शर्मा, रोहित शर्मा, अमित शर्मा, मनीष मेहता, लक्ष्मण शर्मा एवं अन्य अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भगवान श्री परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा 17 अप्रैल को टाउन हॉल से प्रारंभ होकर पूरे शहर में भ्रमण करेगी। इस शोभायात्रा को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए सर्व समाज—त्यागी, ब्राह्मण, भूमिहार सहित सभी वर्गों के लोगों से एकजुट होकर सहभागिता करने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एसएसपी ने किया बहादराबाद में नवनिर्मित फायर स्टेशन का उद्घाटन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसएसपी नवनीत सिंह ने बहादराबाद में नवनिर्मित फायर स्टेशन का उद्घाटन किया। फायर स्टेशन बनने अग्निकांड होने की स्थिति में क्षेत्र की जनता को तत्काल राहत मिलेगी और मायापुर व सिडकुल फायर स्टेशन दबाव कम होगा। फायर स्टेशन के उद्घाटन के दौरान एसपी क्राईम निशा यादव व एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह सहित

निर्मल संतपुरा में कीर्तन दरबार का भव्य आयोजन

हरिद्वार/कनखल (रिपोर्टर)। कनखल स्थित निर्मल संतपुरा में 22वां आत्मरस महान कीर्तन दरबार (गुरमत समागम) एवं संत समागम का आयोजन किया गया। निर्मल संतपुरा में 71 वर्षों से निरंतर प्रति वर्ष किए जा रहे तीन दिवसीय अखंड पाठ की लड़ी में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे माथा टेका

हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस ने बरामद किए 50 लाख रुपए कीमत के 120 मोबाइल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने गुम हुए 120 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से विभिन्न राज्यों से बरामद किए गए 50 लाख रूपए कीमत के मोबाइल फोन एसएसपी नवनीत सिंह ने फोन के वास्तविक मालिकों कों सौंपे। मोबाइल फोन उत्तराखण्ड सहित उत्तर प्रदेश, गुजरात, सिक्किम, महाराष्ट्र, आन्ध्र-प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश,

घनी आबादी में जंगली जानवरों के आने से बढ़ रही दहशत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। तमाम प्रयासों के बावजूद हरिद्वार क्षेत्र में जंगली जानवरों का आबादी में आने का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात बीएचईएल से सटे सुभाष नगर में एक गुलदार घूमता देखा जाने से कालोनी में दहशत का माहोल है। घटना सुभाष नगर की बी-11 गली की है, जहां देर रात

जिला स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। खेल निदेशालय लखनऊ के तत्वाधान में जिला खेल कार्यालय मुजफ्फरनगर द्वारा आयोजित करवाई गई चार दिवसीय विभिन्न खेलों की बालक एवं बालिका वर्गों के जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के अंतर्गत 18 मार्च को चौथे दिवस जिला स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम मुजफ्फरनगर में करवाया गया।

काकड़ा की बेटी ने पुलिस का नाम किया ऊंचा, एसएसपी ने दी बधाई

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अनु सेन पुत्री नीरज कुमार निवासी ग्राम काकड़ा ने अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी के रूप में नवंबर 2025 में आयोजित वूमेन वर्ल्ड कप कबड्डी में स्वर्ण पदक जीतकर मुजफ्फरनगर का नाम रोशन किया। बुधवार को मुजफ्फरनगर पहुंची कबड्डी खिलाड़ी का एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने अपने कार्यालय में स्वागत किया। आगामी नवरात्रों में मिशन

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal