मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समर्पित परिवार से जुड़े सदस्यों को भाजपा की नवगठित जिला टीम के पदाधिकारी के रूप में दायित्व मिलने पर समर्पित युवा परिवार द्वारा सम्मानित किया गया।

सभासद अमित पटपटिया के गांधी कॉलोनी स्थित आवास पर जिला कार्यकारिणी में नवनियुक्त महामंत्री शरद शर्मा, संजय गर्ग एवं सुनील दर्शन, उपाध्यक्ष विशाल गर्ग, जिला मीडिया प्रभारी पावन अरोड़ा, सह मीडिया प्रभारी पंकज माहेश्वरी, जिला मंत्री दिनेश पुंडीर, सोशल मीडिया प्रभारी पुरोहित ऊंटवाल के साथ नव नियुक्त मनोनीत सभासद अभिजीत सिंह गंभीर को समर्पित परिवार के सदस्यों द्वारा पटका पहनकर अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर नई मंडी मंडल अध्यक्ष प्रवीण खेड़ा शक्ति केंद्र संयोजक संजीव अरोड़ा घनश्याम ढींगरा अजय अनेजा हितेश आनंद तरुण अरोड़ा अचिन मक्कड़ मन्नू बंसल राजकुमार ग्रोवर गुलशन अरोड़ा हर्ष पाहुजा पंकज अपवेजा, गौरव नारंग, नितेश बख्शी रणप्रीत राखी ग्रोवर, मनी पटपटिया, शालिनी आनंद ,पारुल कुमार, मेघा पटपटिया, अंशु भाटिया मोनाली पवार सोनिया लूथरा सहित क्षेत्र के गण मान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन






