लघु व्यापारियों ने की मनसा देवी पैदल मार्ग पर दुकानें लगाने की अनुमति दिए जाने की उठाई मांग

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लघु व्यापारियों ने मनसा देवी पैदल मार्ग खोलने और दुकानें लगाए जाने की अनुमति दिए जाने की मांग को लेकर लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में पुराने माल गोदाम से सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला और सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन सौंपने के दौरान लघु व्यापारियों ने कहा कि बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, नीलकंठ व पूर्णागिरि मंदिर की तर्ज पर मनसा देवी पैदल मार्ग को खोला जाए और व्यावसायिक गतिविधियों के संचालन के लिए राजाजी नेशनल पार्क प्रशासन की निगरानी में ईको विकास समिति गठित की जाए। लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि बीते वर्ष 27 जुलाई को मनसा देवी पैदल मार्ग हुई दुर्घटना के बाद शासन प्रशासन द्वारा पैदल मार्ग को बंद करने के साथ मार्ग पर लगने वाली दुकानों को भी हटवा दिया था। काफी समय बीत जाने के बाद भी अब तक मार्ग नहीं खोला गया है। मार्ग नहीं खुलने और दुकानें नहीं लगने के कारण लघु व्यापारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मार्ग खोलने के लिए जल्द से जल्द राजाजी नेशनल पार्क की निगरानी में इको विकास समिति का गठन किया जाए। जिससे लघु व्यापारियों को राहत मिल सके। लघु व्यापार एसोसिएशन की मनसा देवी इकाई के अध्यक्ष कमल प्रताप चौहान ने कहा कि मार्ग बंद हो जाने के कारण लघु व्यापारियों के परिवार बेहद परेशानी का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत सरकार द्वारा मौके का भौतिक परीक्षण कर स्थानीय लघु व्यापारियों को सरकार के संरक्षण में दुकाने लगाए जाने की अनुमति दी जाए।
इस अवसर पर राजकुमार, सुनील कुकरेती, कमल, प्रताप, दयाराम, शशिकांत, दुर्गेश, लव कुश, कृष्णागिरी, टिंकू, सुनील, अनिल, वेद प्रकाश, बृजमोहन, संजय चौहान, प्रियंका सिंह, मनीष शर्मा, कुसुम मौर्य, राजकुमार, आरती गोसाई, कमल सरकार, कंचन देवी मीणा, लालचंद, विजय, भोला यादव आदि सहित बड़ी संख्या में लघु व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal