पूर्ण भव्यता के साथ दिव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ मेला-स्वामी अरूण गिरी

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आह्वान पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरूण गिरी महाराज ने कहा कि हरिद्वार कुंभ मेले को विशाल स्तर पर दिव्य और भव्य स्वरूप में संपन्न कराने का अखाड़ा परिषद का निर्णय सराहनीय है। अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज एवं अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरी महाराज के नेतृत्व में पूर्ण भव्यता के साथ दिव्य स्वरूप में संपन्न होगा। स्वामी अरूण गिरी महाराज ने कहा कि कुंभ मेले के दौरान आह्वान अखाड़ा धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों के साथ रचनात्मक गतिविधियों का भी आयोजन करेगा। कुंभ मेले में आने वाले अखाड़े के अनुयायियों और अन्य श्रद्धालुओं को धर्म और अध्यात्म के साथ पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए एक लाख पौधे भेंट किए जाएंगे। साथ ही कुंभ मेला क्षेत्र में भी बड़े स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा। स्वामी अरूण गिरी महाराज ने कहा कि जिस प्रकार संत आपस में एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर रहे हैं। उससे समाज में अच्छा संदेश नहीं जा रहा है। संतो को एक दूसरे पर आरोप लगाने के बजाए आपसी विवादों को आपस में बातचीत कर सुलझाना चाहिए और एकजुट होकर सनातन को आगे बढ़ाने में सहयोग करना चाहिए। स्वामी अरूण गिरी महाराज ने अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से अनुरोध किया कि सनातन को बचाने के लिए सभी संतों को एकजुट करने में अपनी अहम भूमिका निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal